अन्तरराष्ट्रीय बाज़ार में दाम गिरने से दिवाली पर सोना होगा सस्ता

सोने और चांदी के दामों में गिरावट से इससे बनने वाली चीज़ों के दाम में कमी रहेगी।

सोने और चांदी के दामों में गिरावट से इससे बनने वाली चीज़ों के दाम में कमी रहेगी।

author-image
Akash Shevde
एडिट
New Update
अन्तरराष्ट्रीय बाज़ार में दाम गिरने से दिवाली पर सोना होगा सस्ता

अन्तरराष्ट्रीय बाज़ार में सोने का दाम गिरने से दिवाली पर सस्ता होगा सोना (Img. Source- Getty Images)

दिवाली करीब आ रही है, ऐसे में धनतेरस पर लोग सोने-चांदी के गहने और बर्तन खरीदते ही हैं। लेकिन इस बार दिवाली पर आपको इनके लिए शायद अपनी जेब थोड़ी कम ढीली करनी होगी। सोने और चांदी के दामों में गिरावट से इससे बनने वाली चीज़ों के दाम में कमी रहेगी।

अन्तरराष्ट्रीय बाज़ार में सोने के दाम गिरे-

Advertisment

अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर सोने-चांदी के दाम घटने का असर भारतीय मार्केट पर भी दिख रहा है। पिछले एक महीने में सोने के दाम में भारी गिरावट देखने को मिली है। पिछले महीने सोने का दाम 30 हजार रूपये से ज्यादा था तो वहीं इस महीने ये 29 हजार रुपये के आस पास रह सकता है।

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव का असर-

सोने के दाम घटने में अमेरिका में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव का भी असर है। दरअसल अमेरिकी सेंट्रल बैंक अपनी मॉनिटरी पॉलिसी में चुनाव तक बदलाव नहीं कर सकती है। जिसकी वजह से भी ये दाम दिवाली तक कम रहने की उम्मीद जताई जा रही है।

अमेरिकी बाज़ार में डॉलर के मजबूत होने और सोने का दाम घट गया है। जिसकी वजह से इस बार दिवाली पर सोने पर सुहागा हो सकता है।

Source : News Nation Bureau

diwali price Gold
Advertisment