New Update
/newsnation/media/post_attachments/images/2016/10/26/99-854307732-flipkart_6.jpg)
फ्लिपकार्ट के मुख्य वित्तीय अधिकारी संजय बावेजा ने दो साल के कार्यकाल के बाद इस्तीफा दे दिया है। उनका कार्यकाल 31 दिसंबर, 2016 तक है जिसके बाद वह पदमुक्त हो जाएंगे।
Advertisment
एक उद्योग स्रोत ने बताया है, 'फ्लिपकार्ट सीएफओ संजय बावेजा ने कंपनी छोड़ दिया है। कंपनी ने नए सीएफओ की तलाश शुरु कर दी है। बावेजा 31 दिसंबर, 2016 तक कंपनी के साथ काम करते रहेंगे।' बाद में फ्लिपकार्ट के प्रवक्ता ने भी उनके इस्तीफे की पुष्टि कर दी है।
इससे पहले अप्रैल में फ्लिपकार्ट के मुख्य उत्पाद अधिकारी पुनीत सोनी और उप राष्ट्रपति और प्रधान विक्रेता मनीष माहेश्वरील ने कंपनी से इस्तीफा दे दिया था।जुलाई में भी फ्लिपकार्ट के दो और वरिष्ठ अधिकारियों ललित सरना और सुनील गोपीनाथ ने इस्तीफा दे दिया था।
Source : Neews State bureau
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us