Falguni Nayar बनीं देश की दूसरी सबसे रिच सेल्फ मेड वूमन, संपत्ति में हुआ जबरदस्त इजाफा

Falguni Nayar Becomes India s Richest Self Made Woman: ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो फाल्गुनी नायर  (Falguni Nayar) की संपत्ति में जबरदस्त इजाफा दर्ज किया गया है. इसी के साथ नायका की फाउंडर फाल्गुनी विश्व की 10वीं सेल्फ मेड वुमन भी बन गई हैं.

author-image
Shivani Kotnala
New Update
Falguni Nayar Becomes India s Richest Self Made Woman

Falguni Nayar Becomes India s Richest Self Made Woman( Photo Credit : Newsnation)

Falguni Nayar Becomes India's Richest Self Made Woman: ई- कॉमर्स कंपनी नाइका (E-commerce company Nykaa)की फाउंडर और सीईओ  फाल्गुनी नायर  (Falguni Nayar)ने आज एक नया मुकाम हासिल कर लिया है. वह देश की दूसरी सबसे अमीर सेल्फ मेड वुमेन का टैग पा चुकी है. ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो फाल्गुनी नायर  (Falguni Nayar) की संपत्ति में जबरदस्त इजाफा दर्ज किया गया है. इसी के साथ नायका की फाउंडर फाल्गुनी  (Falguni Nayar) विश्व की 10वीं सेल्फ मेड वुमन भी बन गई हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फाल्गुनी नायर  (Falguni Nayar) को  कोटक प्राइवेट बैंकिंग हुरुन लीडिंग वेल्दी वुमेन लिस्ट 2021 में सेल्फ मेड वुमेन के तौर पर दूसरी रैंक हासिल हुई है. वहीं वह भारत की सबसे अमीर सेल्फ मेड वूमन के रूप में एचसीएल टेक्नोलॉजीस की चेयरपर्सन रोशनी नाडर का नाम सामने आया है. फाल्गुनी  (Falguni Nayar) इस रेस में बायोकॉन की किरण मजूमदार शॉ से आगे निकल गई हैं. बता दें कोटक प्राइवेट बैंकिंग हुरुन लीडिंग वेल्दी वुमेन लिस्ट  31 दिसंबर 2021 तक के डेटा के आधार पर बनाई गई है.

Advertisment

खुद के दम पर खड़ा किया कारोबार 
59 साल की फाल्गुनी  (Falguni Nayar) आज अपनी ई- कॉमर्स कंपनी नाइका  (E-commerce company Nykaa) को अपनी मेहनत के दम पर खड़ा कर लाखों- करोड़ो महिलाओं के दिलों में राज करती हैं. नाइका  (E-commerce company Nykaa) को महिलाएं फैशन के दूसरे नाम के रूप में जानती हैं. अपने बेहतरीन प्रोडक्ट्स को लेकर नायका लाखों- करोड़ों महिलाओं की पसंद में शुमार रहता है.
 
संपत्ति में हुआ इतना इजाफा
ई- कॉमर्स कंपनी नाइका (E-commerce company Nykaa)की फाउंडर और सीईओ  फाल्गुनी नायर  (Falguni Nayar) 57,720 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ लिस्ट में दूसरे स्थान पर रही हैं. वहीं उनकी संपत्ति में 963 फीसदी का जबरदस्त इजाफा दर्ज हुआ है. पहले स्थान पर एचसीएल टेक्नोलॉजीज की चेयरपर्सन रोशनी नाडर 84,330 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ रही हैं.  रोशनी नाडर की  संपत्ति में 54 फीसदी का इजाफा रहा.

HIGHLIGHTS

  • फाल्गुनी नायर रेस में किरण मजूमदार शॉ से आगे निकलीं
  • फाल्गुनी की संपत्ति में 963 % का उछाल किया गया दर्ज
Nykaa CEO Falguni Nayar Nykaa Products Falguni Nayar Nykaa Latest News Falguni Nayar Net Worth Nykaa
      
Advertisment