New Update
फाइल फोटो
आपने भी ऊबर कैब की सवारी की होगी। लेकिन बेंगलुरु के एक शख्स ने अनोखा रिकॉर्ड बनाते हुए मात्र एक साल में 3 हजार 135 बार ऊबर कैब की सवारी की है। ऊबर के अधिकारी ने बताया, 'एक शख्स ने साल 2016 में 3,135 यानी एक दिन में लगभग आठ बार ऊबर कैब सर्विस का लाभ उठाया है। जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है।'
Advertisment
ऑनलाइन कैब उपलब्ध कराने वाली कंपनी ने भारत में अपने कारोबार का जाल बड़ी तेजी से बढ़ाया है। भारत से ऊबर को विश्व का 12 प्रतिशत कारोबार मिलता है।
ऊबर इंडिया और साउथ एशिया के अध्यक्ष अमित जैन ने कहा कि ऊबर दुनिया में सवारियों की पहली पसंद है। इसी महीने ऊबर कंपनी ने लखनऊ और लुधियाना में भी अपनी सर्विस लॉन्च की है। जबकि उसने मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद और चेन्नई में पूल सर्विस का विस्तार किया है।
Source : News Nation Bureau