Vijay Rupani Networth: अपने पीछे इतनी संपत्ति छोड़ गए गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी

Vijay Rupani Networth: 12 जून 2025 को अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया विमान हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का निधन हो गया। वे 61 वर्ष के थे और लंदन की यात्रा पर जा रहे थे।

Vijay Rupani Networth: 12 जून 2025 को अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया विमान हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का निधन हो गया। वे 61 वर्ष के थे और लंदन की यात्रा पर जा रहे थे।

author-image
Dheeraj Sharma
New Update
vijay Rupani Networth

Vijay Rupani Networth: 12 जून 2025 को अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया विमान हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का निधन हो गया। वे 61 वर्ष के थे और लंदन की यात्रा पर जा रहे थे। एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171, जिसमें वे सवार थे, टेकऑफ के कुछ ही मिनटों बाद अहमदाबाद के मेघानीनगर क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यह विमान बीजे मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर्स हॉस्टल पर गिरा, जिससे कई लोगों की जान गई। रूपाणी के निधन की खबर से गुजरात ही नहीं, पूरे देश में शोक की लहर फैल गई है। आइए जानते हैं कि अपने पीछे विजय रूपणी कितनी संपत्ति छोड़ गए हैं. 

Advertisment

रूपाणी की संपत्ति: करोड़ों की चल-अचल संपत्तियां

विजय रूपाणी अपने पीछे लगभग 9.21 करोड़ रुपये की संपत्ति छोड़ गए हैं। चुनावी हलफनामों के अनुसार, उनकी संपत्ति में चल और अचल दोनों प्रकार की संपत्तियां शामिल थीं।

चुनावी हलफनामे के अनुसार चल संपत्ति:

नकदी: 2,10,233 रुपए

बैंक जमा:  74,93,158 रुपए

शेयर और म्यूचुअल फंड: 3,00,96,412 रुपए

बीमा पॉलिसी: 16,56,122 रुपए

आभूषण:  17,94,672 रुपए

गाड़ियां: 17,85,480 रुपए

कुल चल संपत्ति:  5.43 करोड़ (लगभग)

अचल संपत्तियों का विवरण

राजकोट की गैर-कृषि भूमि:  1.41 करोड़

आवासीय संपत्ति:  2.03 करोड़

वाणिज्यिक संपत्ति:  21 लाख

कुल अचल संपत्ति: लगभग  3 करोड़

कितनी है पत्नी अंजलीबेन की संपत्ति 

वर्ष 2022 के हलफनामे के अनुसार, विजय रूपाणी की पत्नी अंजलीबेन के पास भी लगभग 1.5 करोड़ रुपये की संपत्ति थी। इसमें 50 लाख रुपए की चल संपत्ति और 1 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति शामिल थी, जो अहमदाबाद और राजकोट जैसे प्रमुख क्षेत्रों में स्थित थी।

इतना था विजय रूपाणी पर कर्ज

विजय रूपाणी पर चुनावी हलफनामे के अनुसार लगभग  83 लाख की देनदारियां थीं। यह कर्ज उन्होंने अपने नजदीकी पारिवारिक सदस्यों जैसे अंजलीबेन और सहयोगियों जैसे बिपिनभाई से लिया था।

राजनीतिक सफर: 2016 से 2021 तक मुख्यमंत्री

विजय रूपाणी ने गुजरात की राजनीति में एक मजबूत पहचान बनाई। वे 2016 से 2021 तक गुजरात के मुख्यमंत्री रहे और भाजपा के वरिष्ठ नेता माने जाते थे। उन्होंने राजकोट से अपना राजनीतिक करियर शुरू किया और विभिन्न पदों पर रहते हुए राज्य की राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वे एक सहज, विनम्र और योजनाबद्ध नेतृत्व के लिए जाने जाते थे।

 

Vijay Rupani Networth vijay rupani news Vijay Rupani breking news former CM Vijay Rupani Vijay Rupani
      
Advertisment