/newsnation/media/post_attachments/images/2023/05/05/34-34-34-65.jpg)
सोने का रेट( Photo Credit : News Nation)
इस समय दुनिया में मंदी के संकेत मिल रहे हैं, जिससे सोने और चांदी की कीमतों में भारी उथल-पुथल देखने को मिल रही है. दूसरी ओर भारत में शादियों का सीजन आते ही सोना आसमान छूने की कगार पर है. सोने के दाम जिस तरह से चल रहे हैं, उसे देखकर लगता नहीं है कि फिलहाल भाव घटने वाले हैं. ऐसे में शादियों की खरीदारी करने वालों के लिए सोना खरीदना काफी महंगा हो सकता है.
हर रोज बढ़ रहे हैं तेजी से सोना का दाम
बुधवार को 10 ग्राम सोने का रेट 62,218 रुपये था, लेकिन आज कीमत इतनी तेजी से बढ़ी है कि सुनकर ही दिमाग सुन्न हो जाएगा. अगर आप 24 कैरेट सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो आपको 10 ग्राम के लिए 62, 240 रुपये चुकाने होंगे. यानी कल से आज के बीच सोना 220 रुपये महंगा हो गया है. तेजी से बढ़ रही कीमतों को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि आने वाले दिनों में सोने की कीमत में कमी नहीं आने वाली है.
इन शहरों में दाम काफी चौंकाने वाले
देश के अन्य शहरों में भी सोने के रेट में जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है. देश की राजधानी दिल्ली में 10 ग्राम सोने के रेट 62,550 ग्राम हो गए हैं. मुंबई में 62,400 कोलकाता में 62,400, हैदराबाद में 62,400 और पुणे में यही रेट चल रहा है लेकिन अगर आप उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में रहते हैं तो आपको दस ग्राम सोना खरीदने के लिए 62,550 रुपये चुकाने होंगे. बिहार की राजधानी पटना में भी सोना लोगों को सोने नहीं दे रहा है, यहां 10 ग्राम सोने के रेट 62,450 रुपये हो गए हैं. वहीं, इन शहरों में कुछ रेट इस तरह हैं. गुड़गांव में 62,550 रुपये, गाजियाबाद में 62,550 रुपये, नोएडा में 62,550 रुपये. इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने की कीमत में भारी उछाल देखा जा रहा है.
शहर | कल 24K | आज 24K |
चेन्नई | ₹57,750 | ₹63,000 |
मुंबई | ₹57,200 | ₹62,400 |
दिल्ली | ₹57,350 | ₹62,550 |
कोलकाता | ₹57,200 | ₹62,400 |
बैंगलोर | ₹57,250 | ₹62,450 |
हैदराबाद | ₹57,200 | ₹62,400 |
केरल | ₹57,200 | ₹62,400 |
पुणे | ₹57,200 | ₹62,400 |
वडोदरा | ₹57,250 | ₹62,450 |
Source : News Nation Bureau