Gold-Silver Price Today: आज फिर गिरे सोना-चांदी के दाम, जानें अब क्या हैं आपके शहर में कीमत

Gold-Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतें आसमान छूने के बाद काफी नीचे आ चुकी हैं. लेकिन अभी भी दोनों धातुओं की कीमतों में उथल-पुथल देखने को मिल रही है. जहां बुधवार को सोना-चांदी महंगा हुआ तो वहीं आज फिर से इसमें गिरावट देखी जा रही है.

Gold-Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतें आसमान छूने के बाद काफी नीचे आ चुकी हैं. लेकिन अभी भी दोनों धातुओं की कीमतों में उथल-पुथल देखने को मिल रही है. जहां बुधवार को सोना-चांदी महंगा हुआ तो वहीं आज फिर से इसमें गिरावट देखी जा रही है.

author-image
Suhel Khan
New Update
gold Price Today 12 February 2026

सस्ता हुआ सोना और चांदी Photograph: (Social Media)

Gold-Silver Price Today: सर्राफा बाजार में हर दिन बदलाव देखने को मिल रहा है. एक दिन उछाल के बाद अगले दिन सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है. बुधवार को जहां सर्राफा बाजार में तेजी देखने को मिली तो वहीं आज बाजार गिरावट के साथ खुला. फिलहाल सोना 800 रुपये की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है तो वहीं चांदी का भाव 1870 रुपये टूटकर ट्रेड कर रहा है. इसके साथ ही 22 कैरेट सोने की कीमत 144,953 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गई हैं. जबकि 24 कैरेट गोल्ड का भाव 158,130 रुपये प्रति दस ग्राम हो गया है. वहीं चादी 261,880 रुपये प्रति किग्रा पर ट्रेड कर रही है.

Advertisment

एमसीएक्स और यूएस कॉमेक्स पर सोने-चांदी का भाव

उधर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर भी सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिल रही है. यहां सोना 897 रुपये यानी 0.57 प्रतिशत गिरावट के साथ 157,858 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है तो वहीं चांदी का भाव 2181 रुपये यानी 0.83 प्रतिशत टूटकर 260,837 रुपये प्रति किग्रा पर आ गया है. वहीं विदेशी बाजार यानी यूएस कॉमेक्स पर सोना 20.10 डॉलर यानी 0.39 प्रतिशत गिरकर 5,078.40 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है. जबकि चांदी का भाव 0.76 डॉलर यानी 0.90 फीसदी टूटकर 83.17 डॉलर प्रति औंस पर आ गया है.

देश के प्रमुख शहरों में सोने-चांदी की कीमत

शहर22 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम)24 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम)चांदी (₹/किग्रा)
दिल्ली144,934158,110261,970
मुंबई145,191158,390262,430
कोलकाता144,998158,180262,080
चेन्नई145,613158,850263,190
गुरुग्राम145,182158,380262,440
नोएडा145,420158,640262,660
गाजियाबाद145,420158,640262,660
बरेली145,228158,430262,500
लखनऊ145,255158,460262,580
वाराणसी145,255158,460262,580
प्रयागराज145,228158,430262,500
पटना145,108158,300262,290
भोपाल145,338158,550262,700
रायपुर145,127158,320262,320
रांची145,402158,620262,710
जयपुर145,338158,550262,830
चंडीगढ़145,356158,570262,870
अहमदाबाद145,548158,780263,220
पुणे145,356158,570262,870
नासिक145,218158,420262,520
हैदराबाद145,585158,820263,290
बेंगलुरू145,328158,540262,720
पुडुचेरी145,741158,990263,450
गुवाहाटी145,521158,750263,070

ये भी पढ़ें: Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आज क्या हुआ बदलाव? जानें आपके शहर में तेल का भाव

Gold Silver Price Today
Advertisment