Gold-Silver Price Today: चांदी की कीमतों में 26000 रुपये की गिरावट, जानें आज कितने गिरे सोने के दाम

Gold-Silver Price Today: सोने और चांदी कीमतों में हर दिन भारी बदलाव देखने को मिल रही है. पिछले तीन दिनों से दोनों धातुओं की कीमतों में भारी बढ़ोतरी देखने को मिल रही थी, लेकिन आज सोने-चांदी के दाम में भारी गिरावट हुई है.

Gold-Silver Price Today: सोने और चांदी कीमतों में हर दिन भारी बदलाव देखने को मिल रही है. पिछले तीन दिनों से दोनों धातुओं की कीमतों में भारी बढ़ोतरी देखने को मिल रही थी, लेकिन आज सोने-चांदी के दाम में भारी गिरावट हुई है.

author-image
Suhel Khan
New Update
Gold-Silver Price pexels

सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट Photograph: (Pexels)

Gold-Silver Price: सोने और चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. तीन दिनों की बढ़ोतरी के बाद आज सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिल रही है. फिलहाल सोना 2300 रुपये टूटकर कारोबार कर रहा है. तो वहीं चांदी का भाव 24940 रुपये की भारी गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा है. गुरुवार की सुबह हुई गिरावट के बाद 22 कैरेट सोने की कीमत 138,664 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है. जबकि 24 कैरेट गोल्ड का भाव गिरकर 151,270 रुपये प्रति दस ग्राम हो गया. जबकि चांदी का भाव 245,490 रुपये प्रति किग्रा हो गई है.

Advertisment

MCX पर सोने-चांदी की कीमत

उधर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज  (एमसीएक्स) पर सोने का भाव 1957 रुपये यानी 1.28 प्रतिशत गिरकर 151,089 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया. जबकि चांदी का भाव 24,196 रुपये यानी 9 फीसदी की गिरावट के साथ 244,654 रुपये प्रति किग्रा पर आ गया है. वहीं विदेशी बाजार यानी यूएस कॉमेक्स पर सोने  की कीमत 57.80 डॉलर यानी 1.17 प्रतिशत टूटकर 4,893 डॉलर प्रति औंस पर आ गई हैं. जबकि चांदी की कीमत यहां 7.41 डॉलर यानी 8.78 प्रतिशत गिकर 76.99 डॉलर प्रति औंस हो गई है.

देश के प्रमुख शहरों में आज क्या हैं दाम?

शहर22 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम)24 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम)चांदी (₹/किग्रा)
दिल्ली140,149152,890255,170
मुंबई140,388153,150255,610
कोलकाता140,204152,950255,270
चेन्नई140,800153,600256,350
लखनऊ140,424153,190255,670
पटना140,195152,940255,870
नोएडा140,424153,190255,670
गुरुग्राम140,351153,110255,540
जयपुर140,369153,130255,570
चंडीगढ़140,388153,150255,610
देहरादून140,461153,230255,740
अहमदाबाद140,745153,540256,340
बेंगलुरू140,498153,270255,810
हैदराबाद140,782153,580256,410
पुडुचेरी141,112153,940256,780
रांची140,305153,060256,080
रायपुर140,507153,280255,900
भोपाल140,708153,500256,270

Gold Silver Price Today
Advertisment