Gold-Silver Price: एक ही दिन में 10 हजार से अधिक बढ़ी चांदी की कीमत, 1.67 लाख हुआ सोने का भाव

Gold-Silver Price: मिडिल ईस्ट में इन दिनों तनाव बढ़ता जा रहा है, जिस वजह से चांदी और सोने की कीमतों में इजाफा हो रहा है. जानें दोनों की कीमतें…

Gold-Silver Price: मिडिल ईस्ट में इन दिनों तनाव बढ़ता जा रहा है, जिस वजह से चांदी और सोने की कीमतों में इजाफा हो रहा है. जानें दोनों की कीमतें…

author-image
Jalaj Kumar Mishra
New Update
Gold Silver Price

File Photo

Gold-Silver Price: इस्राइल-अमेरिका के संयुक्त हमले और ईरान पर किए जा रहे ताबड़तोड़ अटैक्स अका सीधा असर अब सर्राफा बाजार पर दिखने लगा है. अनिश्चितता के माहौल में निवेशकों ने सुरक्षित निवेश का रुख किया है, जिस वजह से सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल आया है. 

Advertisment

सोने और चांदी की कीमतों में हुआ इतना इजाफा

घरेलू बाजार में चांदी की कीमत में 10,460 रुपये का इजाफा हुआ है. वर्तमान में चांदी 2.92 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बिक रही है. सोने के भाव में भी उछाल आया है, 5260 रुपये की बढ़ोतरी के सात सोने की कीम 1.67 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है. 

2.5 प्रतिशत से अधिक की इंट्राडे पर बढ़त हुई

भारत में ही नहीं बल्कि इंटरनेशनल मार्केट में भी इन धातुओं की डिमांड बढ़ी है. कॉमेक्स पर सोना 5,400 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गया है. इंट्राडे परर 2.5 प्रतिशत से अधिक की बढ़त हुई है. चांदी भी तेजी के साथ खुली और शुरुआती कारोबार में 96.63 डॉलर प्रति औंस के स्तर तक पहुंच गई है.  

चांदी की कीमत बढ़ने की संभावना

एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर तनाव और बढ़ता है तो सोना 6000 डॉलर प्रति औंस और भारत में दो लाख रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है. चांदी के 100 डॉलर प्रति औंस का स्तर पार करने की संभावना जताई जा रही है. 

Gold Silver Price
Advertisment