Gold-Silver Price Today: बजट के दिन सोना-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, जानें आपके शहर में आज क्या हैं दाम

Gold-Silver Price Today: बजट से पहले भारतीय सर्राफा बाजार में भारी गिरावट देखने को मिल रही है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज बजट पेश करेंगी. बजट से पहले ही सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिल रही है.

Gold-Silver Price Today: बजट से पहले भारतीय सर्राफा बाजार में भारी गिरावट देखने को मिल रही है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज बजट पेश करेंगी. बजट से पहले ही सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिल रही है.

author-image
Suhel Khan
New Update
Gold Price today 1 february

सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट Photograph: (File)

Gold-Silver Price Today: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज अपना नौवां बजट पेश करने वाली हैं. लेकिन बजट से पहले भारतीय सर्राफा बाजार में भारी गिरावट देखने को मिल रही है. रविवार सुबह सोने की कीमतों में 12 हजार रुपये से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली. जबकि चांदी का भाव 26 हजार रुपये प्रति किग्रा से ज्यादा गिर गया. फिलहाल सोने की कीमत 12230 रुपये की गिरावट के साथ कारोबार कर रही हैं. जबकि चांदी का भाव 26350 रुपये टूटकर ट्रेड कर रहा है. गिरावट के बाद 22 कैरेट सोने की कीमत 127,188 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गई हैं. जबकि 24 कैरेट गोल्ड का भाव 138,750 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है. वहीं चांदी का भाव टूटकर 266,480 रुपये प्रति किग्रा पर कारोबार कर रहा है.

Advertisment

MCX पर भी सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट

बजट से पहले मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स पर भी सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिल रही है. यहां सोना 13,710 रुपये यानी 9 प्रतिशत गिरावट के साथ 138,635 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है. जबकि चांदी का भाव 26,273 रुपये यानी 9 फीसदी टूटकर 265,652 रुपये प्रति किग्रा पर आ गया है. वहीं विदेशी बाजार यानी यूएस कॉमेक्स पर सोने की कीमत 438.80 डॉलर यानी 8.25 प्रतिशत गिरकर 4,879.60 डॉलर प्रति औंस पर आ गई हैं. जबकि चांदी का भाव 29.18 डॉलर यानी 25.50 प्रतिशत टूटकर 85.25 डॉलर प्रति औंस हो गया है.

देश के प्रमुख शहरों में सोने-चांदी का भाव

शहर22 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम)24 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम)चांदी (₹/किग्रा)
दिल्ली126,738138,260265,540
मुंबई131,478143,430265,990
कोलकाता131,303143,240265,640
चेन्नई131,863143,850266,770
गुरुग्राम131,450143,400265,920
नोएडा126,995138,540266,060
मेरठ131,514143,470266,060
बरेली131,514143,470266,060
लखनऊ131,514143,470266,060
पटना131,413143,360265,850
रायपुर131,679143,650265,890
रांची131,514143,470266,060
भुवनेश्वर131,514143,470266,060
देहरादून131,808143,790266,140
चंडीगढ़131,734143,710265,990
हैदराबाद131,945143,940266,420
अहमदाबाद131,908143,900266,350
पुणे131,734143,710265,990
नासिक131,478143,430265,990
पुडुचेरी132,211144,230266,950
गंगटोक132,431144,470267,400
आइजोल131,945143,940267,050

खबर अभी अपडेट हो रही है.

Gold Silver Price Today
Advertisment