/newsnation/media/media_files/2024/10/22/8mJPYi3hUeTqMx05hR2v.jpg)
सोने-चांदी की कीमतों में उछाल जारी Photograph: (Freepik)
Gold Price Today: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी, 2026 को देश का बजट पेश करने वाली हैं, लेकिन बजट से पहली है सर्राफा बाजार में भारी उछाल देखने को मिल रहा है. जिसके चलते सोने और चांदी के दाम हर दिन नया रिकॉर्ड बना रहे हैं. सोमवार यानी 19 जनवरी, 2026 को चांदी पहली बार तीन लाख रुपये प्रति किलोग्राम के पार चली गई. इसके बाद आज यानी मंगलवार को भी चांदी के भाव में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है.
जबकि सोना भी ग्रीन जोन में कारोबार कर रहा है. फिलहाल सोना 1630 रुपये के उछाल के साथ ट्रेड कर रहा है, जबकि चांदी का भाव 5890 रुपये की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है. उसके बाद 22 कैरेट सोने की कीमत 135,694 रुपये प्रति 10 ग्राम तो 24 कैरेट गोल्ड का भाव 148,030 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है. जबकि चांदी की कीमत 316,710 रुपये प्रति किग्रा हो गया है.
एमसीएक्स पर सोने-चांदी की कीमतों में भारी उछाल
वहीं भारतीय बाजार के मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर भी सोने और चांदी की कीमतों में भारी तेजी देखने को मिल रही है. यहां सोना 2194 रुपये यानी 1.51 प्रतिशत उछाल के साथ 147,833 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है. जबकि चांदी का भाव यहां 7175 रुपये यानी 2.31 फीसदी की तेजी के साथ 317,450 रुपये प्रति किग्रा पर पहुंच गया है. उधर विदेशी बाजार यानी यूएस कॉमेक्स पर सोना 95.30 डॉलर यानी 2.07 प्रतिशत उछाल के साथ 4,690.70 डॉलर प्रति औंस हो गया है. जबकि चांदी का भाव 5.09 डॉलर यानी 5.75 प्रतिशत बढ़कर 93.63 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया है.
देश के प्रमुख शहरों में सोने-चांदी का भाव
| शहर | 22 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम) | 24 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम) | चांदी (₹/किग्रा) |
|---|---|---|---|
| दिल्ली | 135,694 | 148,030 | 317,260 |
| मुंबई | 135,933 | 148,290 | 317,800 |
| कोलकाता | 135,749 | 148,090 | 317,380 |
| चेन्नई | 136,327 | 148,720 | 318,730 |
| नोएडा | 135,960 | 148,320 | 317,890 |
| गुरुग्राम | 135,896 | 148,250 | 317,720 |
| गाजियाबाद | 135,905 | 148,260 | 317,970 |
| मेरठ | 135,960 | 148,320 | 317,890 |
| बरेली | 135,969 | 148,330 | 317,730 |
| लखनऊ | 135,960 | 148,320 | 317,890 |
| पटना | 135,859 | 148,210 | 317,630 |
| भोपाल | 136,070 | 148,440 | 318,140 |
| जयपुर | 135,914 | 148,270 | 317,760 |
| चंडीगढ़ | 135,933 | 148,290 | 317,800 |
| अहमदाबाद | 136,107 | 148,480 | 318,230 |
| पुणे | 135,960 | 148,320 | 317,700 |
| नासिक | 135,878 | 148,230 | 317,500 |
| बेंगलुरू | 136,043 | 148,410 | 317,900 |
| हैदराबाद | 136,143 | 148,520 | 318,310 |
| पुडुचेरी | 136,446 | 148,850 | 318,840 |
ये भी पढ़ें: Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतें जारी, जानें आपके शहर में आज क्या हैं तेल के दाम?
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us