/newsnation/media/media_files/2025/11/24/gold-price-today-24-november-2025-11-24-11-15-48.jpg)
रिकॉर्ड ऊंचाई पर सोने-चांदी के दाम Photograph: (Freepik)
Gold Price Today: दुनियाभर के कई देशों के बीच तनाव जारी है. इस बीच सोने और चांदी की कीमतें हर दिन नया रिकॉर्ड बना रही हैं. आज भी सोने और चांदी के दाम में भारी उछाल देखने को मिल रहा है. जिससे चांदी ने एक बार फिर से नया रिकॉर्ड बना दिया है. फिलहाल सोना 2140 रुपये के ऊछाल के साथ कारोबार कर रहा है तो वहीं चांदी का भाव 11930 रुपये चढ़कर कारोबार कर रहा है. फिलहाल 22 कैरेट सोने की कीमत 133,128 रुपये प्रति दस ग्राम तो 24 कैरेट गोल्ड का भाव 145,230 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है. जबकि चांदी का भाव पहली बार तीन लाख रुपये के पार चला गया है. फिलहाल चांदी 300,220 रुपये प्रति किग्रा पर ट्रेड कर रही है.
मल्टी कमोडिटी पर सोने-चांदी का भाव
उधर भारतीय बाजार के मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने की कीमत फिलहार 2,093 रुपये यानी 1.47 प्रतिशत उछाल के साथ 144,610 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रही है. जबकि चांदी का भाव यहां 11,839 रुपये यानी 4.11 प्रतिशत की तेजी के साथ 299,601 रुपये प्रति किग्रा पर ट्रेड कर रहा है. उधर विदेशी बाजार यानी यूएस कॉमेक्स पर सोना 72.10 डॉलर यानी 1.57 फीसदी उछाल के साथ 4,667.50 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया है. जबकि चांदी का भाव 4.62 डॉलर यानी 5.22 प्रतिशत उछाल के साथ 93.16 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा है.
देश के प्रमुख शहरों में सोने-चांदी की कीमत
| शहर | 22 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम) | 24 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम) | चांदी (₹/किग्रा) |
|---|---|---|---|
| दिल्ली | 132,752 | 144,820 | 299,980 |
| मुंबई | 132,981 | 145,070 | 300,490 |
| कोलकाता | 132,807 | 144,880 | 300,090 |
| चेन्नई | 133,393 | 145,520 | 301,270 |
| गुरुग्राम | 132,944 | 145,030 | 300,410 |
| नोएडा | 133,036 | 145,130 | 300,470 |
| गाजियाबाद | 133,036 | 145,130 | 300,470 |
| मेरठ | 132,972 | 145,060 | 300,250 |
| बरेली | 132,926 | 145,010 | 299,750 |
| लखनऊ | 132,972 | 145,060 | 300,250 |
| कानपुर | 132,999 | 145,090 | 300,840 |
| पटना | 132,880 | 144,960 | 299,800 |
| भोपाल | 133,082 | 145,180 | 300,490 |
| जयपुर | 132,990 | 145,080 | 300,350 |
| चंडीगढ़ | 132,953 | 145,040 | 299,960 |
| रायपुर | 132,889 | 144,970 | 300,050 |
| देहरादून | 133,036 | 145,130 | 300,920 |
| अहमदाबाद | 133,183 | 145,290 | 300,790 |
| पुणे | 133,008 | 145,100 | 300,390 |
| नासिक | 133,008 | 145,100 | 300,390 |
| बेंगलुरू | 133,109 | 145,210 | 300,630 |
| पुडुचेरी | 133,485 | 145,620 | 301,470 |
ये भी पढ़ें: Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल आज सस्ता हुआ या महंगा, जानें आपके शहर में क्या तेल के दाम
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us