Gold-Silver Price Today: सर्राफा बाजार में भारी उछाल, सोना 2800 तो 14000 रुपये से ज्यादा बढ़े चांदी के दाम

Gold-Silver Price: शादियों का सीजन शुरू होते ही एक बार फिर से सोने और चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है. सप्ताह के पहले ही दिन दोनों धातुओं के दाम में भारी उछाल देखने को मिला.

Gold-Silver Price: शादियों का सीजन शुरू होते ही एक बार फिर से सोने और चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है. सप्ताह के पहले ही दिन दोनों धातुओं के दाम में भारी उछाल देखने को मिला.

author-image
Suhel Khan
New Update
Gold Price today 23 February 2026

सोने-चांदी की कीमतों में भारी उछाल Photograph: (Freepik)

Gold-Silver Price: भारतीय सर्राफा बाजार में सप्ताह के पहले ही दिन भारी उछाल के साथ ओपन हुआ. उसके बाद इसमें जबरदस्त तेजी देखने को मिली. फिलहाल सोना 2800 रुपये से ज्यादा उछाल के साथ कारोबार कर रहा है तो वहीं चांदी का भाव 14820 रुपये की तेजी के ट्रेड कर रहा है. इसके बाद 22 कैरेट सोने की कीमत 146,823 रुपये प्रति 10 ग्राम तो 24 कैरेट गोल्ड का भाव 160,170 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है. जबकि चांदी का भाव 268,090 रुपये प्रति किग्रा पर पहुंच गया है.

Advertisment

MCX और विदेशी बाजार में भी भारी उछाल

इसके साथ ही मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) और विदेशी बाजार यानी यूएस कॉमेक्स पर भी सोने-चांदी की कीमतों में भारी तेजी बनी हुई है. MCX पर सोना 2842 रुपये यानी 1.81 प्रतिशत उछाल के साथ 159,718 रुपये प्रति दस ग्राम पर कारोबार कर रहा है तो वहीं चांदी का भाव 14,122 रुपये यानी 5.58 प्रतिशत तेजी के साथ 267,066 रुपये प्रति किग्रा पर पहुंच गया है. उधर यूएस कॉमेक्स पर सोना 104.30 डॉलर यानी 2.05 प्रतिशत उछाल के साथ 5,185.20 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया है, तो चांदी का भाव 4.86 डॉलर यानी 5.90 प्रतिशत चढ़कर 87.20 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है.

देश के प्रमुख शहरों में सोने-चांदी का भाव

शहर22 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम)24 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम)चांदी (₹/किग्रा)
दिल्ली146,098159,380266,650
मुंबई146,236159,530265,880
कोलकाता146,153159,440266,760
चेन्नई146,777160,120267,890
गुरुग्राम146,199159,490265,810
नोएडा146,273159,570265,950
गाजियाबाद146,273159,570265,950
बरेली146,273159,570265,950
लखनऊ146,383159,690267,180
पटना146,273159,570266,970
भोपाल146,502159,820267,400
रांची146,383159,690267,180
रायपुर146,291159,590267,010
जयपुर146,328159,630267,080
अहमदाबाद146,548159,870267,330
पुणे146,346159,650267,110
नासिक146,236159,530265,880
हैदराबाद146,584159,910267,400
बेंगलुरू146,465159,780267,180
पुडुचेरी146,758160,100266,830
आइजोल146,933160,290268,030
इंफाल146,969160,330268,100
गंगटोक147,125147,125268,390

ये भी पढ़ें: Petrol Diesel Price Today: सोमवार को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में क्या हुआ बदलाव? जानें अपने शहर में तेल का भाव

Gold Silver Price Today
Advertisment