Gold-Silver Price: आज ही बनवा लें दुल्हन के लिए जेवर, इतना सस्ता हो गया सोना-चांदी

Gold-Silver Price: सोने-चांदी की बढ़ती कीमतों में के बीच आज सर्राफा बाजार में गिरावट देखने को मिल रही है. ऐसे में अगर आपके घर में किसी की शादी है और आपको जेवर बनवाने है तो आज ही बनवा लें.

Gold-Silver Price: सोने-चांदी की बढ़ती कीमतों में के बीच आज सर्राफा बाजार में गिरावट देखने को मिल रही है. ऐसे में अगर आपके घर में किसी की शादी है और आपको जेवर बनवाने है तो आज ही बनवा लें.

author-image
Suhel Khan
New Update
Gold silver Price Today

सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट Photograph: (Freepik)

Gold-Silver Price: सोने-चांदी की कीमतों में हर दिन उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. अगर आपके भी घर में किसी की शादी है और दुल्हन के लिए जेवर बनवाने हैं तो आपके लिए ये अच्छा मौका हो सकता है, क्योंकि आज (गुरुवार, 26 फरवरी) को सोने और चांदी की कीमतों में गिराटव देखने को मिल रही है. सोने की कीमतों में 430 रुपये तो चांदी 2970 रुपये टूटकर कारोबार कर रहा है. फिलहाल 22 कैरेट सोने की कीमत 147,692 रुपये प्रति दस ग्राम पर कारोबार कर रहा है. जबकि 24 कैरेट गोल्ड का भाव 161,130 रुपये प्रति दस ग्राम पर कारोबार कर रहा है. जबकि चांदी की कीमत 266,600 रुपये प्रति किग्रा पर आ गई हैं.

Advertisment

MCX और यूएस कॉमेक्स पर भी गिरावट जारी

वहीं मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर भी सोने और चांदी की कीमतों में आज जबरदस्त गिरावट देखने को मिल रही है. यहां सोना 445 रुपये यानी 0.28 प्रतिशत टूटकर 160,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है. जबकि चांदी का भाव 3,030 यानी 1.13 प्रतिशत सस्ता होकर 265,286 रुपये प्रति किग्रा पर ट्रेड कर रहा है. उधर विदेशी बाजार यानी यूएस कॉमेक्स पर सोना 17.20 डॉलर यानी 0.33 प्रतिशत सस्ता होकर 5,209 डॉलर प्रति औंस हो गया है. जबकि चांदी 1.63 डॉलर यानी 1.79 प्रतिशत गिरकर 89.36 डॉलर प्रति औंस हो गया है.

दिल्ली-मुंबई समेत देश के प्रमुख शहरों में सोने-चांदी का भाव

शहर22 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम)24 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम)चांदी (₹/किग्रा)
दिल्ली147,180160,560265,320
मुंबई147,437160,840265,780
कोलकाता147,244160,630265,430
चेन्नई147,877161,320266,750
पुडुचेरी147,978161,430266,930
बेंगलुरू147,556160,970265,990
हैदराबाद147,675161,100266,200
नासिक147,464160,870266,160
पुणे147,446160,850265,980
अहमदाबाद147,629161,050266,130
रायपुर147,382160,780265,670
रांची147,483160,890266,040
भुवनेश्वर147,473160,880265,850
आइजोल148,023161,480266,840
गुवाहाटी147,748161,180266,340
ईटानगर147,877161,320266,700
गंगटोक148,234161,710267,330
दिसपुर147,758161,190266,490
पटना147,363160,760265,640
लखनऊ147,492160,900265,990
भोपाल147,593161,010266,060
वाराणसी147,492160,900265,990
प्रयागराज147,473160,880265,850
बरेली147,473160,880265,850
नोएडा147,492160,900265,990
गुरुग्राम147,409160,810265,850
जयपुर147,428160,830265,890
चंडीगढ़147,446160,850265,930
देहरादून147,519160,930265,920
श्रीनगर147,629161,050266,130

Gold Silver Price
Advertisment