logo-image

खुशखबरी: 2018 में 3 लाख केंद्रीय कर्मचारियों की नियुक्ति करेगी मोदी सरकार

अगले फाइनैंशिल ईयर में सरकार की योजना करीब 3 केंद्रीय कर्मचारियों की नियुक्ति करने की है। पिछले हफ्ते वित्त मंत्री अरुण जेटली की तरफ से पेश किए गए बजट दस्तावेज के अनुसार 2018 में केंद्र सरकार के कर्मचारियों की संख्या 35.67 लाख होने का अनुमान है। 2016 में केंद्र सरकार के कर्मचारियों की संख्या 32.84 लाख है।

Updated on: 12 Feb 2017, 08:42 PM

highlights

  • अगले फाइनैंशिल ईयर में सरकार की योजना करीब 3 केंद्रीय कर्मचारियों की नियुक्ति करने की है
  • 2016 के 32.84 लाख के मुकाबले 2018 में केंद्रीय कर्मचारियों की संख्या 35.67 लाख होने का अनुमान है

New Delhi:

अगले फाइनैंशिल ईयर में सरकार की योजना करीब 3 केंद्रीय कर्मचारियों की नियुक्ति करने की है। पिछले हफ्ते वित्त मंत्री अरुण जेटली की तरफ से पेश किए गए बजट दस्तावेज के अनुसार 2018 में केंद्र सरकार के कर्मचारियों की संख्या 35.67 लाख होने का अनुमान है। 2016 में केंद्र सरकार के कर्मचारियों की संख्या 32.84 लाख है।

गृह मंत्रालय की योजना 2018 में 6,076 कर्मचारियों की नियुक्ति करने की है। 2018 में गृह मंत्रालय के कर्मचारियों की संख्या 24,778 होने का अनुमान है। अगले साल सरकार करीब 1.06 लाख पुलिस कर्मचारियों की नियुक्ति करेगी। अगले साल पुलिस में 11,13,689 कर्मचारियों के होने की उम्मीद है।

2016 के आंकड़ों के मुताबिक पुलिस विभाग में कुल 10,07,366 कर्मचारी हैं। वहीं विदेश मंत्रालय में 2,109 कर्मचारियों की नियुक्ति होगी। 2016 में विदेश मंत्रालय में तैनात कर्मचारियों की संख्या 9,294 है।

और पढ़ें: आयकर विभाग की वेबसाइट में आए छोटी रकम जमा करने वालों के भी नाम, पर न हो परेशान

स्किल डिवेलपमेंट एंड आन्त्रप्रेन्योरशिप मंत्रालय में सरकार की योजना 2018 में 2,027 लोगों की नियुक्ति करने की है। 2016 में फिलहाल 53 कर्मचारी काम करते हैं। 

केंद्रीय कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि अतिरिक्त कर्मचारियों की संख्या से अधिक जन-केन्द्रित सरकार बनाने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा, ‘केंद्र सरकार का जोर रोजगार के बजाय युवाओं को अधिक रोजगारपरक बनाने पर है। इसलिए कौशल विकास मंत्रालय का भी गठन किया गया है। यह अधिक युवाओं को उद्यमी बनाएगा और बदलती जरूरतों के हिसाब से उन्हें नौकरी के लिए तैयार करेगा।’

दस्तावेज के अनुसार सिविल एविएशन डिपार्टमेंट, डाक विभाग और अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय समेत केंद्र सरकार के कई विभागों में कर्मचारियों की नियुक्ति की योजना है।

और पढ़ें: बजट बैठक के बाद उर्जित पटेल का बयान 'जांच के बाद आरबीआई जारी करेगा नोटबंदी के आंकड़ें'