सायरस मिस्त्री का बचाव करने पर बुरे फंसे नुस्ली वाडिया, टाटा संस से हो सकती है छुट्टी

टाटा संस के चेयरमैन पद से सायरस मिस्त्री की बर्खास्तगी के बाद अब नुस्ली वाडिया को बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है।

टाटा संस के चेयरमैन पद से सायरस मिस्त्री की बर्खास्तगी के बाद अब नुस्ली वाडिया को बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है।

author-image
Jeevan Prakash
एडिट
New Update
सायरस मिस्त्री का बचाव करने पर बुरे फंसे नुस्ली वाडिया, टाटा संस से हो सकती है छुट्टी

नुस्ली वाडिया

टाटा संस के चेयरमैन पद से सायरस मिस्त्री की बर्खास्तगी के बाद अब नुस्ली वाडिया को बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है। वाडिया बॉम्‍बे डाइंग और ब्रिटेनिया के चेयरमैन हैं, लंबे समय से टाटा कैमिकल्‍स के डायरेक्‍टर भी रहे हैं।

Advertisment

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार टाटा संस का आरोप है कि नुस्ली सायरस मिस्‍त्री के साथ मिलकर काम कर रहे हैं।

वाडिया के इस कदम को तब देखा गया जब उन्‍होंने टाटा कैमिकल के नॉन-इंडिपेंडेंट डायरेक्‍टर्स की उस टीम का नेतृत्‍व किया जो सायरस मिस्‍त्री को टाटा कैमिकल्‍स का चेयरमैन बनाए रखने के पक्ष में है। नुस्ली वाडिया रतन टाटा के अच्‍छे दोस्‍त और काफी करीबी रहे हैं।

Source : News Nation Bureau

Ratan tata TATA SONS Cyrus Mistry
Advertisment