नोटबंदी के बाद 1000 के नोटों का 98.7% हिस्सा बैंकिंग सिस्टम में वापस : RBI
नोटबंदी के बाद कितने 1000 और 500 के नोट कालाधन जमाखोरों के बेकार हुए इस बात का कोई भी आंकड़ा अब तक नहीं मिल सका है।
नई दिल्ली:
नोटबंदी के बाद कितने 1000 और 500 के नोट कालाधन जमाखोरों के बेकार हुए इस बात का कोई भी आंकड़ा अब तक नहीं मिल सका है। पिछले 8 महीने से आम आदमी से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक किसी को भी कोई अधिकारिक उत्तर नहीं मिला है।
लेकिन हाल ही में RBI ने इससे संबंधित एक आँकड़ा अपनी वेबसाइट पर जारी किया है, जिसके अनुसार 1000 के नोटों का 98.7% हिस्सा बैंकिंग सिस्टम में वापस आ चुका है।
यह भी पढ़ें: नकली सोने की माला देकर 16 लाख की ठगी, पुलिस ने ऐसे किया पर्दाफाश
RBI के आँकड़ो के अनुसार, मार्च 2017 के अंत तक कुल 8925 करोड़ रुपये के हजार के नोट सर्कुलेशन में थे। अब ये नोट चलन से बाहर हैं। केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार के अनुसार 8 नवंबर तक बैंकिंग सिस्टम में 6.86 करोड़ रुपये मूल्य के 1000 रू के नोट सर्कुलेशन में थे।
इन आंकड़ों के मुताबिक महज 1.3% के नोट वापस नहीं आ सके हैं। हालांकि आरबीआई ने इस बारे में आधिकारिक रूप से कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
यह भी पढ़ें: 31 अगस्त तक आधार को पैन से करें लिंक- UIDAI अध्यक्ष का बयान
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
May 2024 Masik Rashifal: आप सभी के लिए मई का महीना कैसा रहेगा? पढ़ें संपूर्ण मासिक राशिफल
-
Parshuram Jayanti 2024: कब है परशुराम जयंती, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा का सही तरीका
-
Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया पर नहीं ला पा रहे सोना-चांदी तो लाएं ये चीजें, बेहद खुश होंगी मां लक्ष्मी
-
Astro Tips: क्या पुराने कपड़ों का पौछा बनाकर लगाने से दुर्भाग्य आता है?