/newsnation/media/post_attachments/images/2016/11/30/97-arunjaitleywidjayantsinha.jpg)
देनी होगी भारी पेनाल्टी - Getty Image
नोटबंदी के बाद उन लोगों की मुश्किलें सबसे अधिक बढ़ गयी है जिनके पास ढाई लाख़ से ज़्यादा नक़द राशि है। आयकर विभाग उस तरह के सभी खाता धारकों पर नज़र रख रही है जिसने 8 नवंबर से अब तक निर्धारित रक़म से ज़्यादा पैसे अपने अकांउट में जमा किये हैं।
केंद्र सरकार ने 29 नवंबर को लोकसभा में आयकर संशोधन बिल पेश किया है। इस विधेयक में अघोषित आय पर 30% कर, 10% पेनल्टी और 33% सरचार्ज का प्रस्ताव रखा गया है। इस विधेयक के पास हो जाने के बाद अघोषित आय रखने वालों को 73 फीसदी तक टैक्स देना होगा। सरकार ने कहा है कि खातों में किए गए कालेधन के खुलासे में राशि का 50 प्रतिशत कर और जुर्माना लगाया जाएगा।
केंद्र सरकार ने अपने सरकारी पोर्टल MyGovIndia पर इस बात की जानकारी दी है कि अगर आप कालाधन छुपाते पकड़े गए तो आपको कितना जुर्माना भरना होगा।
सर्च अभियान के दौरान अगर अपके पास अघोषित रकम मिलती है तो आपको पहले के मुकाबले 200% अधिक जुर्माना देना होगा।
Penalty in case of search seizure cases got higher by 200%. #TransformingIndiahttps://t.co/cjKSFPNdM9pic.twitter.com/ubOmkuJQgy
— MyGovIndia (@mygovindia) November 30, 2016
वैसे लोग जो सरकार को अपनी आय के बारे ग़लत जानकारी देकर टैक्स बचा रहें हैं उन्हें पहले के मुकाबले 150% अधिक जुर्माना देना होगा।
Penalty for wrong doers got increased by 150%.
Penalty for wrong doers got increased by 150%. #TransformingIndiahttps://t.co/cjKSFPNdM9pic.twitter.com/wwNlJqu3sF
— MyGovIndia (@mygovindia) November 30, 2016
सरकार ने लोगों से अपील की है कि वो भ्रष्टाचार के ख़िलाफ़ इस मुहिम का साथ दें।
Join this Yagna to free the nation from corruption. #TransformingIndiahttps://t.co/cjKSFPNdM9pic.twitter.com/nIvx7ccrs8
— MyGovIndia (@mygovindia) November 30, 2016
केंद्र सरकार ने एक बार फिर से स्पष्ट कर दिया है कि 500 और 1000 के पुराने नोट को 30 दिसम्बर तक ही वैध माना जायगा। अगर इसके बाद आयकर विभाग को किसी भी तरह के कालेधन की जानकारी मिलती है तो उन्हें भारी पेनाल्टी भरनी होगी।