नोबेल पुरस्कार विजेता पॉल क्रुगमैन ने कहा- प्रगति के बावजूद भारत में आर्थिक असमानता बरकरार

नोबेल पुरस्कार विजेता अमेरिकी अर्थशास्त्री पॉल क्रुगमैन ने शनिवार को कहा कि आर्थिक मोर्चे पर भारत ने तेजी से प्रगति की है लेकिन देश में कायम आर्थिक असमानता एक मुद्दा है।

नोबेल पुरस्कार विजेता अमेरिकी अर्थशास्त्री पॉल क्रुगमैन ने शनिवार को कहा कि आर्थिक मोर्चे पर भारत ने तेजी से प्रगति की है लेकिन देश में कायम आर्थिक असमानता एक मुद्दा है।

author-image
desh deepak
एडिट
New Update
नोबेल पुरस्कार विजेता पॉल क्रुगमैन ने कहा- प्रगति के बावजूद भारत में आर्थिक असमानता बरकरार

नोबेल पुरस्कार विजेता अमेरिकी अर्थशास्त्री पॉल क्रुगमैन

नोबेल पुरस्कार विजेता अमेरिकी अर्थशास्त्री पॉल क्रुगमैन ने शनिवार को कहा कि आर्थिक मोर्चे पर भारत ने तेजी से प्रगति की है लेकिन देश में कायम आर्थिक असमानता एक मुद्दा है।

Advertisment

क्रुगमैन ने कहा कि भारत हालांकि, पहले की तुलना में 'व्यापार करने के लिए ज्यादा बेहतर स्थान' बन गया है।

न्यूज18 के 'राइजिंग इंडिया समिट' में क्रुगमैन ने कहा, 'भारत ने पिछले 30 सालों में उतनी ही आर्थिक प्रगति हासिल की है, जितना कि ग्रेट ब्रिटेन ने 150 सालों में हासिल किया। यह परिवर्तन का बहुत तेज प्रसार है। भारत में क्यों अभी भी गरीबी देखने को मिलती है?'

उन्होंने कहा, 'एक समस्या बड़े पैमाने पर आर्थिक असमानता होना है।'

क्रुगमैन ने यह भी कहा कि भारत ने आर्थिक प्रगति के मामले में बहुत बड़ी छलांग लगाई है, लेकिन धन समान रूप से वितरित नहीं किया गया।

उन्होंने भ्रष्टाचार जैसी समस्या का भी जिक्र किया, देश जिसका सामना कर रहा है।

क्रुगमैन ने कहा, 'भ्रष्टाचार जैसे मुद्दे हैं। चीन के भ्रष्टाचार के स्तर के साथ आप डेनमार्क नहीं बन सकते।'

और पढ़ेंः सीबीआई ने 515 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी मामले में आरपी इंफोसिस्टम के निदेशकों को किया गिरफ्तार

Source : IANS

News in Hindi INDIA economy Indian economy Economic Liberalisation paul krugman economist paul krugman economic progress
      
Advertisment