ट्रंप की धमकी का असर, ए1बी वीज़ा पर सख्ती के बाद इंफोसिस का एक्शन प्लान, 10,000 अमेरिकी नागरिकों को देगी नौकरी
आईटी कंपनी इंफोसिस ने सोमवार को कहा है कि कंपनी अगले 2 साल में करीब 10,000 अमेरिकी कर्मचारियों की भर्ती करेगी। इंफोसिस के सीईओ विशाल सिक्का ने इस बात की जानकारी दी है।
highlights
- ट्रंप की धमकी का असर, इंफोसिस देगी 10 हज़ार अमेरिकी कर्मचारियों को नौकरी
- अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार भारतीय आईटी कंपनियों को निशाना बनाते रहे हैं
नई दिल्ली:
आईटी कंपनी इंफोसिस ने सोमवार को कहा है कि कंपनी अगले 2 साल में करीब 10,000 अमेरिकी कर्मचारियों की भर्ती करेगी। इंफोसिस के सीईओ विशाल सिक्का ने इस बात की जानकारी दी है। इंफोसिस भारत की दूसरी बड़ी आईटी कंपनी है।
अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार भारतीय आईटी कंपनियों को निशाना बनाते रहे हैं। ट्रंप भारतीय आईटी कंपनियों को बाय अमेरिकन और हायर अमेरिकन की नीति का पालन किए जाने की चेतावनी देते रहे हैं।
इंफोसिस ने बताया कि कंपनी आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस जैसे सेक्टर में अमेरिकी नागरिकों को नौकरी देने की तैयारी में है। कंपनी पहले ही 2 हज़ार अमेरिकी लोगों को नौकरी दे चुकी है।
सिक्का ने कहा, 'अगर आप अमेरिकी नज़रिए से देखें तो बेशक अमेरिकी लोगों के लिए ज़्यादा रोजगार और नौकरियों के मौके पैदा करना एक अच्छी बात है।' इसी के साथ ही अमेरिका में कंपनी 4 टेक्नोलॉजी सेंटर भी खोलेगी। इनमें से एक टेक्नोलॉजी सेंटर उप-राष्ट्रपति माइक पेंस के गृह राज्य इंडियाना के अगस्ता में खोला जाएगा।
टीसीएस, इंफोसिस को केवल 8.8 फीसदी एच-1बी वीजा मिला: नैस्कॉम
कंपनी का यह बयान ऐसे समय में आया है जब अमेरिकी सरकार ने एच1बी वीज़ा नियमों में बदलाव किए हैं। वहीं अमेरिकी सरकार की संरक्षणवादी नीति के चलते विप्रो, टीसीएस और इंफोसिस जैसी कंपनियां स्थानीय लोगों के रोजगार पर चोट करने के आरोपों के चलते राजनीति का शिकार बनी है।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Farzi 2 Shooting: कब शुरू होगी फर्जी 2 की शूटिंग, एक्ट्रेस राशि खन्ना ने दिए हिंट
-
Taapsee Pannu Photos: सीक्रेट शादी के बाद तापसी पन्नू ने साड़ी में शेयर की पहली फोटोज, फैंस ने स्पॉट की इंगेजमेंट रिंग
-
Ayushmann Khurrana: ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए आयुष्मान खुराना ने दिखाई दरियादिली, किया ये जरूरी काम
धर्म-कर्म
-
April Panchak Date 2024: अप्रैल में कब से कब तक लगेगा पंचक, जानें क्या करें क्या ना करें
-
Ramadan 2024: क्यों नहीं निकलते हैं कुछ लोग रमज़ान के आखिरी 10 दिनों में मस्जिद से बाहर, जानें
-
Surya Grahan 2024: क्या भारत में दिखेगा सूर्य ग्रहण, जानें कब लगेगा अगला ग्रहण
-
Rang Panchami 2024: आज या कल कब है रंग पंचमी, पूजा का शुभ मुहूर्त और इसका महत्व जानिए