मेंगलुरु में प्रस्थान से कुछ समय पहले उड़ान रद्द करने से भड़के यात्रियों ने की डीजीसीए जांच की मांग

मेंगलुरु में प्रस्थान से कुछ समय पहले उड़ान रद्द करने से भड़के यात्रियों ने की डीजीसीए जांच की मांग

मेंगलुरु में प्रस्थान से कुछ समय पहले उड़ान रद्द करने से भड़के यात्रियों ने की डीजीसीए जांच की मांग

author-image
IANS
New Update
IndiGo File

(source : IANS)( Photo Credit : (source : IANS))

मेंगलुरु अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर इंडिगो की मेंगलुरु-बेंगलुरु उड़ान रद्द होने से हुई असुविधा के बाद भड़के यात्रियों ने नागरिक उड्डयन नियामक डीजीसीए से जांच की मांग की है।

Advertisment

गुरुवार सुबह मेंगलुरु से दुबई जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट के पक्षी से टकराने के कारण इस रूट पर दूसरा विमान दिया गया और बेंगलुरु जाने वाली फ्लाइट रद्द कर दी गई। दरअसर, बेंगलुरु जाने वाले विमान को ही दुबई भेज दिया गया।

शिक्षाविद् और लोकनीति नेटवर्क के राष्ट्रीय समन्वयक संदीप शास्त्री ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा उड़ान रद्द कर दी गई क्योंकि इंडिगो को एक अंतर्राष्ट्रीय उड़ान की सेवा के लिए विमान की आवश्यकता थी और वे इसे निराशाजनक रूप से अस्पष्ट परिचालन का मसला बता रहे हैं।

माननीय मंत्री, डीजीसीए से अनुरोध करता हूं कि वे जांच शुरू करें। एक सौ से अधिक घरेलू यात्रियों को परेशानी हुई और कोई मुआवजा नहीं दिया गया।

उन्होंने लिखा, मेरे 80 साल के सास-ससुर जो व्हीलचेयर पर यात्रा कर रहे थे उन्हें इंडिगो से घटिया बर्ताव का सामना करना पड़ा। उड़ान 6ई 5347 प्रस्थान से 20 मिनट पहले रद्द कर दी गई। कोई मदद या समर्थन नहीं मिला। मुझे शाम की उड़ान में उन्हें बिठाना पड़ा और एक होटल बुक करना पड़ा।

उन्होंने इंडिगो के अधिकारियों, नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और डीजीसीए से इस मामले की जांच का आग्रह किया।

मेंगलुरु अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर गुरुवार को उस समय बड़ा हादसा टल गया जब दुबई जा रहा इंडिगो का विमान उड़ान भरते समय एक पक्षी से टकरा गया। हवाई अड्डे के सूत्रों के मुताबिक, घटना सुबह 8.30 बजे हुई और यात्रियों में अफरातफरी मच गई।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, मेंगलुरु से दुबई जा रही 6ई 1467 (सुबह 8.25 बजे प्रस्थान) टैक्सी-वे से रनवे पर प्रवेश करते ही एक पक्षी से टकरा गया। पायलट ने एटीसी को सूचित किया और सुबह 8.30 बजे एप्रन पर वापस लौट आया।

सभी 160 यात्रियों को विमान से उतारा गया और पूरी तरह से इंजीनियरिंग निरीक्षण के लिए विमान को एओजी (एयरक्राफ्ट ऑन ग्राउंड) घोषित किया गया। इन यात्रियों को बाद में बेंगलुरु से आए इंडिगो के एक अन्य विमान में समायोजित किया गया।

पुनर्निर्धारित दुबई की उड़ान सुबह 11.05 बजे रवाना हुई। इंडिगो ने उन 165 यात्रियों के लिए वैकल्पिक यात्रा की व्यवस्था की है, जिन्हें उड़ान 6ई 5347 (सुबह 9.10 बजे निर्धारित प्रस्थान) से बेंगलुरु के लिए उड़ान भरनी थी। जैसा कि कुछ मीडिया में दिखाया गया उस तरह की कोई अफरा-तफरी नहीं थी।

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Source : IANS

Advertisment