/newsnation/media/post_attachments/images/2017/03/30/59-GST.jpg)
जीएसटी को लोकसभा ने पारित कर दिया है और उससे राज्यसभा में पेश किया जाएगा। सरकार की योजना है कि इसको 1 जुलाई से पूरे देश में लागू कर दिया जाए। हालांकि जम्मू-कश्मीर में जीएटी लागू नहीं होगा।
आजादी के बाद देश के सबसे बड़े आर्थिक सुधार के रूप में प्रचारित किये जा रहे इस बिल को वित्तमंत्री अरुण जेटली ने क्रांतिकारी कदम करार दिया है। आइये जानते हैं इससे क्या असर होगा आम लोगों के जीवन में-
व्यापार करना होगा आसान
जीएसटी लागू होने के बाद करीब 11 केंद्रीय और राज्य के टैक्स का एकीकरण हो जाएगा। जिससे कई तरह के टैक्स होंगे खत्म हो जाएंगे। साथ ही करों पर लगने वाला कर भी खत्म हो जाएगा।
इसके अलावा कुछ इनडायरेक्ट टैक्स में बढ़ोतरी होगी, लेकिन ज्यादातर टैक्स नहीं रहेंगे।
और पढ़ें: कांग्रेस नेता वीरप्पा मोइली ने कहा, जीएसटी यूपीए की योजना, बीजेपी ने रोड़े अटकाए
व्यापार करों में कमी आएगी, राज्यों की तमाम टैक्स हट जाएंगे और माल की ढुलाई आसान होगी और उस पर से राज्यों के टैक्स नहीं लगेंगे।
व्यापार करने के लिये तमाम टैक्स के लिये आवोदन नहीं करना पड़ेगा। कंपनियों को टैक्स रजिस्ट्रेशन के लिये भटकना नहीं पड़ेगा जीएसटी से आसानी होगी।
जीएसटी के लागू होने पर केन्द्रीय स्तर पर लगने वाले उत्पाद शुल्क, सेवाकर और राज्यों में लगने वाले वैट सहित कई अन्य करों का एकीकरण हो जाएगा।
सरकारी खजाने पर पड़ेगा असर
कई टैक्स को खत्म करने और कुछ में छूट देने के कारण टैक्स का दायरा बढ़ेगा जिससे सरकार को आमदनी होगी और टैक्स मिलने से सरकारी खजाने में ज्य़ादा रकम आएगी। इससे न सिर्फ केंद्र सरकार बल्कि राज्यों के भी खजाने को फायदा होगा। जिसका उपयोग कल्याणकारी योजनाओं में किया जा सकेगा।
और पढ़ें: जीएसटी बिल पास होने पर पीएम मोदी की बधाई, कहा- नया साल, नया कानून, नया भारत
सस्ता
कृषि उत्पाद सस्ते होंगे क्योंकि सरकार ने कृषि क्षेत्र को जीरो स्लैब में रखा है।
इसके अलावा छोटी कारें, एसयूवी, बाइक, पेंट, सीमेंट और रेडीमेड कपड़ों के सस्ते होने की संभावना है।
रोज़मर्रा की ज़रूरत के सामान भी सस्ते होंगे। इलेक्ट्रॉनिक सामान जैसे पंखे, बल्ब, वाटर हीटर, एयर कूलर सस्ते होने की संभावना है।
महंगा
लक्जरी कारों, बोतल बंद ड्रिंक्स, तंबाकू उत्पाद जैसी अहितकर वस्तुओं और कोयला जैसी पर्यावरण से जुड़ी चीजों पर अतिरिक्त उपकर भी लगाया जाएगा।
इसके कारण तंबाकू पर मौजूदा एक्साइज ड्यूटी के मुकाबले जीएसटी की दर ज्यादा होगी जिससे सिगरेट के दाम बढ़ेंगे।
14% सर्विस टैक्स भी जीएसटी के बाद बढ़ जाएगा जिससे मोबाइल फोन से बात करना महंगा हो सकता है।
लग्जरी आइटम महंगी हो सकती हैं। ब्रांडेड टेक्सटाइल और ब्रैंडेड गहने भी महंगे हो सकते हैं।
रेस्त्रां में खाना और होटल में ठहरने के साथ ही सेवा क्षेत्र से जुड़ी चीजें महंगी हो सकती है।
रेल, बस और हवाई सफर हो सकता है महंगा क्योंकि इस पर सरकार सर्विस टैक्स लगा रही है।
कर्मचारियों को कंपनी की ओर से मिलने वाली कुछ सुविधाएं, जैसे घर वापसी पर कर्मचारियों को छोड़ने के लिए शेयर्ड कार या कैफेटेरिया में मिलने वाले भोजन के लिए छूट मिलनी चाहिए और इस प्रावधान यानि जीएसटी के दायरे से बाहर रखना चाहिए।
और पढ़ें: लोकसभा में CGST और IGST बिल संशोधनों के साथ हुआ पारित
Source : News Nation Bureau
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us