Gold-Silver Prices: सोन के कीमतों ने फिर मारी उछाल, चांदी के रेट में गिरावट, जाने एक्सपर्ट की राय

राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड का रेट बढ़कर 157530 रुपये प्रति 10 ग्राम तक हो गया है। वहीं शुक्रवार को दिल्ली के सराफा बाजार में सोने के दाम 850 रुपये बढ़कर 1,59,500 रुपयेये प्रति 10 ग्राम हो गए

राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड का रेट बढ़कर 157530 रुपये प्रति 10 ग्राम तक हो गया है। वहीं शुक्रवार को दिल्ली के सराफा बाजार में सोने के दाम 850 रुपये बढ़कर 1,59,500 रुपयेये प्रति 10 ग्राम हो गए

author-image
Mohit Saxena
New Update
gold price today 29 January pexels

सोने-चांदी की कीमते

Gold Silver Price Today: सोने के भाव में तेजी जारी है. 21 फरवरी की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड का रेट बढ़कर 157530 रुपये प्रति 10 ग्राम तक हो गया है. वहीं शुक्रवार को दिल्ली के सराफा बाजार में सोने के दाम 850 रुपये बढ़कर 1,59,500 रुपयेये प्रति 10 ग्राम हो गए. अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 5,027.13 डॉलर प्रति औंस तक है. वैश्विक बाजार में सोने में काफी तेजी देखने को मिली. अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ते तनाव को लेकर सेफ एसेट के तौर पर इसे देखा जा रहा है. मांग में बढ़ोतरी का कारण घरेलू मार्केट में सोने का उछाल है. रूस-यूक्रेन के बीच नई बातचीत के विफल होने से वैश्विक अनिश्चितता का दौर जारी है. 

Advertisment

चांदी के दामों में गिरावट 

चांदी में 21 फरवरी की सुबह के वक्त गिरावट देखी गई. कीमत 269900 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंची.  अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का भाव 80.5 डॉलर प्रति औंस पर है. शुक्रवार को दिल्ली के सराफा बाजार में चांदी की कीमत 2,64,000 रुपये प्रति किलोग्राम तक रही. जनवरी माह में चांदी के दाम 4 लाख रुपये के आंकड़े को पार कर चुके थे. 

मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में सोने और चांदी के दाम  

वर्तमान समय में मुंबई,चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने के दामों में 144260 रुपये प्रति 10 ग्राम है. वहीं 24 कैरेट सोने के दाम 157380 रुपये प्रति 10 ग्राम है.

पुणे और बेंगलुरु में दाम 

इन दोनों शहरों में 24 कैरेट गोल्ड के दाम 157380 रुपये प्रति 10 ग्राम है. 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 144260 रुपये प्रति 10 ग्राम है.

विशेषज्ञों की राय 

विशेषज्ञों की राय है कि सोने और चांदी के दामों में उछाल की आशंका बनी हुई हैं. मगर अभी भी कुछ चुनौतियां  मौजूद हैं. अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों को लेकर कोई साफ बात सामने नहीं रखी है. दूसरी तरफ डॉलर तेजी से मजबूत हो रहा है. इसका नेगेटिव असर सोने पर पड़ रहा है. हालांकि एक्सपर्ट सोने-चांदी के दामों को लेकर पॉजिटिव बने हुए हैं. उनका कहना है कि जब तक दुनिया में जियो पॉलिटिकल टेंशन खत्म नहीं होता है, तब तक गोल्ड और सेफ बने रहने वाले हैं. 

Gold price Gold Silver Rates
Advertisment