पटरी पर लौट रही भारतीय अर्थव्यवस्था, दूसरी तिमाही में 8.4 प्रतिशत रही जीडीपी (लीड-1)
पटरी पर लौट रही भारतीय अर्थव्यवस्था, दूसरी तिमाही में 8.4 प्रतिशत रही जीडीपी (लीड-1)
नई दिल्ली:
बेहतर मानसून सीजन के साथ ही दूसरी तिमाही में भारत के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) विकास दर में उछाल देखने को मिला है। देश की जीडीपी साल-दर-साल आधार पर 8.4 प्रतिशत दर्ज की गई है।केंद्र सरकार ने वित्त वर्ष 2021-22 में दूसरी तिमाही के लिए सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के आंकड़ों को जारी कर दिया है।
जुलाई-सितंबर तिमाही में देश की जीडीपी में सुधार एक अच्छा संकेत कहा जा सकता है। हालांकि विशेषज्ञों की मानें तो एक साल पहले की रिकॉर्ड गिरावट की वजह से कम आधार इसकी प्रमुख वजह रही है। इसके साथ मैन्युफैक्च रिंग और कंस्ट्रक्शन सेक्टर में भी रिकवरी हुई है और मानसून सीजन भी बेहतर रहा है, जिसका इस पर सकारात्मक असर पड़ा है।
पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि के दौरान भारत की जीडीपी विकास दर में 7.4 प्रतिशत की गिरावट आई थी।
क्रमिक आधार पर, वित्त वर्ष 2022 की दूसरी तिमाही के दौरान सकल घरेलू उत्पाद की वृद्धि दर वित्त वर्ष 2022 की पहली तिमाही में 20.1 प्रतिशत दर्ज की गई थी।
2021-22 में जीडीपी ऐट कॉन्स्टैंट प्राइसेज 35.73 लाख करोड़ रुपये रहा है। इससे पहले 2020-21 की दूसरी तिमाही में यह आंकड़ा 32.97 करोड़ रुपये पर रहा था।
राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) ने अपने वित्त वर्ष 2022 की दूसरी तिमाही के जीडीपी अनुमान में यह जानकारी दी है। बयान के अनुसार, देश की जीडीपी दूसरी तिमाही (जुलाई से सितंबर) में 8.4 प्रतिशत दर्ज की गई है।
बता दें कि अधिकतर विशेषज्ञों और व्यावसायिक जगत से जुड़ी एजेंसियों ने दूसरी तिमाही में जीडीपी ग्रोथ 7.5 प्रतिशत और 8.5 प्रतिशत के बीच रहने का अनुमान जताया था।
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह
-
Abrahamic Religion: दुनिया का सबसे नया धर्म अब्राहमी, जानें इसकी विशेषताएं और विवाद
-
Peeli Sarso Ke Totke: पीली सरसों के ये 5 टोटके आपको बनाएंगे मालामाल, आर्थिक तंगी होगी दूर
-
Maa Lakshmi Mantra: ये हैं मां लक्ष्मी के 5 चमत्कारी मंत्र, जपते ही सिद्ध हो जाते हैं सारे कार्य