/newsnation/media/post_attachments/images/2017/04/14/25-debitcard-details.jpg)
1 करोड़ बैंक खातों से जुड़ी जानकारियां बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश
देश के 1 करोड़ लोगों के बैंक खातों से जुड़ी डिटेल्स बैंक खातों की जानकारियां सेल करने वाले गिरोह का दिल्ली पुलिस ने पर्दाफाश किया है।
पुलिस की जांच में यह बात सामने आई है। पुलिस ने इस गिरोह को पकड़ने का दावा करते हुए बताया है कि यह गिरोह बैंक खातों से जुड़ी संवेदनशील जानकारियां जैसे क्रेडिट, डेबिट कार्ड, फेसबुक और व्हाट्सएप्प से जुड़ी जानकारियां लीक करने का काम करता था।
डीसीपी आर बानिया ने बैंक खातों से जुड़ी जानकारियां लीक करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करने का दावा किया है। पुलिस जांच में पता चला है कि आपकी निजता से जुड़ी बेहद ज़रुरी जानकारियां महज़ 10 या 20 पैसे में बेच रहे थे।
Delhi:Busted a module that sold sensitive info like bank a/c, credit&debit card details,Facebook & Whatsapp data of 1 cr ppl - R Baaniya,DCP pic.twitter.com/7LVfzj54RF
— ANI (@ANI_news) April 14, 2017
यह जानकारी पुलिस को दिल्ली के ग्रेटर कैलाश में रहने वाली एक 80 साल की महिला के केस की जांच करते हुए मिली। इस महिला के क्रेडिट कार्ड से 1.46 लाख रुपए गायब हो गए थे।
EPFO खाताधारकों को सरकार का तोहफा, 50,000 रुपये तक का रिटायरमेंट मिलेगा बोनस
इसी केस की जांच करते हुए पुलिस को बैंक अकाउंट्स की जानकारी बेचने वाले मॉड्यूल के बारे में पता चला और पुलिस ने इसका पर्दाफाश किया।
इस केस की जांच में पुलिस को पता चला कि मॉड्यूल में बैंक में काम करने वालों और कॉल सेंटर्स में काम करने वाले लोगों से यह जानकारियां निकलवाई जाती थी और फिर इन्हें बेच दिया जाता था।
दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के डीसीपी ने दावा किया कि मॉड्यूल के मास्टरमाइंड को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने एक करोड़ लोगों के बैंक अकाउंट्स की जानकारी रिकवर की है।
इन जानकारियों में वाली जानकारी में आपका कार्ड नंबर, कार्ड होल्डर का नाम, जन्मतिथि और मोबाइल नंबर जैसी महत्वपूर्ण जानकारियां शामिल है।
IPL से जुड़ी ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Source : News Nation Bureau