/newsnation/media/post_attachments/images/2017/09/12/92-anand-mahindra.jpg)
आनंद महिंद्रा, महिंद्रा ग्रुप के चेयरमेन (फाइल फोटो)
महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने ट्विटर अकाउंट पर मार्मिक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में एक दिव्यांग बच्चा अपने हौसलों से सबको स्तब्ध कर देता है।
यह बच्चा दिव्यांग है। इस बच्चे के दोनों हाथ और पैर नहीं है, बावजूद इसके ज़िंदगी जीने की इस बच्चे की ललक को देख लगता है 'सच में मुश्किल नहीं है कुछ भी अगर ठान लीजिए।'
वीडियो में दो बच्चे हैं जो खेल रहे हैं। पहला बच्चा मदमस्त सीढ़ियों पर भागते हुए स्लाइडर वाले झूले पर सीढ़ियां चढ़ कर जाता है और अपनी बेहतरीन स्लाइड का मजा लेता है जबकि दूसरा बच्चा जो दिव्यांग है, उसका जोश देख दिल बागबां हो उठता है।
दूसरे बच्चा अपने बुलंद हौसले से लगातार सीढ़ियां चढ़ने की कोशिश करता है और अंत में सफल होता है। जी हां... आखिर में बच्चा सारी सीमाएं पार करते हुए स्लाइडर पर जाने के लिए सीढ़ियां चढ़ता है और अपने हौंसलों से लंबी छलांग लगाता है।
इस बच्चे की जाबांजी को देख, जीने के प्रति उसकी ललक देख तालियां ही ठोंकने का मन करेगा और आपका सीना भी गदगद हो जाएगा।
देखें वीडियो:
At first I couldn't bear to look & then I was left feeling uplifted. I don't think I will ever complain again about any job being too hard.. pic.twitter.com/06mzMAxxjp
— anand mahindra (@anandmahindra) September 11, 2017
इस वीडियों की इस साहसी बच्चे की मां ने ही बनाया है। दो मिनट का यह वीडियो आपको अपनी सोच में कोसों दूर ले जाएगा।
यह भी पढ़ें: ट्रोल का शिकार हुई 'अंगूरी भाभी' शिल्पा शिंदे, लोगों ने कहा 'मोटी'
कारोबार से जुड़ी ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Source : News Nation Bureau