सरकारी बैंकों की हड़ताल आज, नहीं होगा कामकाज

देश के सभी सरकारी बैंकों की आज हड़ताल है। इस राष्ट्रव्यापी हड़ताल में 5 कर्मचारियों के और 4 अधिकारी संगठन शामिल हैं और इन संगठनों के 10 लाख बैंक कर्मचारी अधिकारी शामिल होंगे।

author-image
Shivani Bansal
एडिट
New Update
सरकारी बैंकों की हड़ताल आज, नहीं होगा कामकाज

सरकारी बैंकों की हड़ताल आज (सांकेतिक फोटो)

देश के सभी सरकारी बैंकों की आज हड़ताल है। मंगलवार (22 अगस्त) को बैंकों ने इस राष्ट्रव्यापी हड़ताल का आहवाहन बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों के संयुक्त संगठन , यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने किया है।

Advertisment

इसमे 5 कर्मचारियों के और 4 अधिकारी संगठन शामिल हैं और इन संगठनों के 10 लाख बैंक कर्मचारी अधिकारी शामिल होंगे। इस हड़ताल के पीछे बैंकों की सरकार से कुछ प्रमुख मांगें हैं कि - 

1. सरकार बैंकों का निजीकरण न करे।

2. इसके अलावा बैंको का मर्जर न किया जाए। 

बीते तीन साल में कंपनियों ने की 1 लाख 52 हजार करोड़ रु की टैक्स चोरी

3. बैंकों में सभी रिक्त पदों पर भर्तियां की जाएं।

4. बैंकों में अनुकंपा आधार पर नियुक्तियां की जाएं।

5. नोटबंदी के दौरान किये गये अतिरिक्त काम का ओवरटाइम दिया जाए। 

जीएसटी रिटर्न भरने की तारीख बढ़ाए जाने के बाद भी टेंशन में कारोबारी, वेबसाइट नहीं कर रहा काम

इसके साथ ही बैंक कर्मचारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि क्योंकि सरकार द्वारा हड़ताल को टालने के लिए कोई ठोस कदम नही उठाए गए इसलिए हड़ताल के कारण ग्राहकों को होने वाली दिक्कतों के लिए सीधे सरकार ही जिम्मेदार होगी।

अधिकारियों ने कहा है कि यूनियंस ने इस हड़ताल के लिए सरकार को 3 अगस्त को ही नोटिस दे दिया था। बावजूद इसके सरकार ने बैंकों की मांग मानने या इस हड़ताल को रोकने के लिए कोई पहल नहीं की।

इंफोसिस का बायबैक बोनांजा, 13,000 करोड़ रुपये तक के शेयरों को वापस खरीदेगी कंपनी

बैंक यूनियन ने चेताते हुए कहा है कि यदि सरकार इन मांगों को नही मानती तो आने वाले दिनों में और भी हड़ताल हो सकती हैं।

हालांकि निजी बैंक इस हड़ताल में शामिल नहीं है और आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक, एक्सिस बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक में कामकाज सुचारू रुप से चलता रहेगा लेकिन चेक क्लीयरेंस जैसे कामों में देरी का सामना करना पड़ सकता है।

खेल से जुड़ी ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

Source : News Nation Bureau

Bank Bank strike
      
Advertisment