हसमुख अधिया(एएनआई)
राजस्व सचिव हसमुख अधिया को नया वित्त सचिव नियुक्त किया गया है। कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग द्वारा जारी जानकारी में कहा गया कि कैबिनेट की नियुक्ति कमेटी ने वित्त सचिव के रूप में अधिया के नाम पर मुहर लगा दी है।
हसमुख ने अशोक लवासा की जगह ली है। अशोक लवासा की सेवानिवृत्ति के कारण ये पद खाली हो गया था। हसमुख गुजरात कैडर के 1981 बैच के आईएएस अधिकारी हैं।
Appointments Committee of Cabinet approves designating Revenue Secretary Hasmukh Adhia as Finance Secretary. (File Pic) pic.twitter.com/FpTd9JxqnC
— ANI (@ANI) November 6, 2017
आपको बता दे कि वित्त मंत्रालय में पांच विभाग- व्यय, आर्थिक मामले, वित्तीय सेवा, राजस्व और निवेश और लोक संपत्ति प्रबंधन विभाग आते हैं।
यह भी पढ़ें: चेन्नई में बोले पीएम मोदी, समाज में बदलाव का साधन है 'मीडिया'
Source : News Nation Bureau