तकनीकी खराबी के कारण सैन फ्रांसिस्को से मुंबई आने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट रद्द

तकनीकी खराबी के कारण सैन फ्रांसिस्को से मुंबई आने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट रद्द

तकनीकी खराबी के कारण सैन फ्रांसिस्को से मुंबई आने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट रद्द

author-image
IANS
New Update
Air India

(source : IANS)( Photo Credit : (source : IANS))

सैन फ्रांसिस्को से मुंबई आने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट एआई180 गुरुवार को तकनीकी खराबी के कारण रद्द कर दी गई। एयरलाइन के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

Advertisment

एयर इंडिया के प्रवक्ता ने कहा कि 8 जून को सैन फ्रांसिस्को (एसएफओ) से मुंबई (बीओएम) के लिए संचालित होने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट एआई180 को एक अनपेक्षित तकनीकी समस्या के कारण रद्द कर दिया गया था। प्रभावित यात्रियों को वैकल्पिक उड़ानों या रद्द की गई उड़ान के लिए पूर्ण धनवापसी का विकल्प दिया गया।

प्रवक्ता ने आगे कहा कि उन्होंने कहा, हम उन सभी खचरें की भरपाई भी करेंगे जो हमारे मेहमानों (यात्रियों) को उड़ान भरने तक होटल, आवास और परिवहन के लिए वहन करने पड़े हैं। एयर इंडिया ने यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेत जताया। हमारे मेहमानों और कर्मचारियों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी।

गौरतलब है कि इससे पहले एयर इंडिया की फ्लाइट एआई173 ने दिल्ली से सैन फ्रांसिस्को के लिए उड़ान भरी, लेकिन एक इंजन में तकनीकी खराबी के कारण रूस के मगदान हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी। विमान में 216 यात्री और चालक दल के 16 सदस्य सवार थे।

वैकल्पिक फ्लाइट एआई173डी को 7 जून को एयरलाइन द्वारा मुंबई से मगदान हवाई अड्डे के लिए भेजा गया था।

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Source : IANS

Advertisment