रेस्टोरेंट में सेवा शुल्क के खिलाफ 89% भारतीय, एक सर्वे रिपोर्ट में खुलासा

89% लोग रेस्टोरेंट में लगाए जाने वाले सेवा शुल्क यानि सर्विस चार्ज को हटाने के पक्ष में है। लोकलसर्किल्स की सर्वे रिपोर्ट में जाहिर हुआ लोगों का मूड।

89% लोग रेस्टोरेंट में लगाए जाने वाले सेवा शुल्क यानि सर्विस चार्ज को हटाने के पक्ष में है। लोकलसर्किल्स की सर्वे रिपोर्ट में जाहिर हुआ लोगों का मूड।

author-image
Shivani Bansal
एडिट
New Update
रेस्टोरेंट में सेवा शुल्क के खिलाफ 89% भारतीय, एक सर्वे रिपोर्ट में खुलासा

रेस्टोरेंट में सर्विस चार्ज से नाखुश 89% भारतीय (फाइल फोटो)

89% लोग रेस्टोरेंट में लगाए जाने वाले सेवा शुल्क यानि सर्विस चार्ज को हटाए जाने की वकालत करते हैं। देश के 100 ज़िलों में कराए गए एक सर्वेक्षण में यह बात सामने आई है। नागरिक कार्य मंच लोकलसर्किल्स द्वारा कराए गए इस सर्वे में कहा गया है कि रेस्टोरेंट में लगाए जाने वाले सर्विस चार्ज से लोग खुश नहीं है।

Advertisment

सर्वे में 8,000 लोगों की प्रतिक्रिया ली गई है। सर्वे में 66% पुरुषों की 34% महिलाओं ने हिस्सा लिया। इस सर्वे में कुल 8% लोगों ने कहा कि सेवा शुल्क देना सही है, जबकि 3% लोगों की इस पर कोई राय नहीं है।

सर्वे में सेवा शुल्क लगाने के तरीके पर भी सवाल किया गया था जिसमें 68% लोगों ने कहा कि रेस्टोरेंट मालिक को ग्राहकों को सेवा शुल्क चुकाने के लिए हां/नहीं का विकल्प देना चाहिए। इस सर्वे में 500 अन्य मुश्किल परिस्थितियों में सिर्फ 27% लोगों ने कहा कि एक रेस्टोरेंट जो भी सेवा शुल्क लगाता है उसे भुगतान करने में उन्हें कोई दिक्कत नहीं है।

यहां यह बता दें कि इससे पहले 9 फरवरी को नेशनल रेस्टोरेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने केंद्रीय उपभोक्ता मंत्रालय के सर्विस चार्ज के फैसले पर विरोध जाहिर किया था। एसोसिएशन ने उपभोक्ता मंत्रालय के फैसले पर जवाब देते हुए कहा था कि अगर लोग सर्विस चार्ज नहीं चुकाना चाहते हैं तो रेस्ट्रॉ में न खाएं खाना। 

इसके बाद इस मुद्दे पर काफी बहस भी छिड़ गई थी। नेशनल रेस्टोरेंट एसोसिएशन ने कहा था कि ग्राहकों से वसूला जाने वाला सर्विस चार्ज पूरी तरह से उपभोक्ता कानून के दायरे में है।

और पढ़ें- इस फिल्म से कमबैक कर रही हैं मनीषा कोइराला, बनेंगी संजय दत्त की मां

Source : IANS

Service Charge restaurant
Advertisment