नीरव मोदी-मेहुल चौकसी समेत 31 आर्थिक अपराधी देश से फरार हो चुके हैं: सरकार

इस लिस्ट में नीरव मोदी की पत्नी अमी नीरव मोदी और बेटे नीशल मोदी के अलावा शराब कारोबारी विजय माल्या, पूर्व आईपीएल प्रशासक ललित मोदी और हथियार डीलर संजय भंडारी का नाम भी शामिल है।

इस लिस्ट में नीरव मोदी की पत्नी अमी नीरव मोदी और बेटे नीशल मोदी के अलावा शराब कारोबारी विजय माल्या, पूर्व आईपीएल प्रशासक ललित मोदी और हथियार डीलर संजय भंडारी का नाम भी शामिल है।

author-image
Sonam Kanojia
एडिट
New Update
नीरव मोदी-मेहुल चौकसी समेत 31 आर्थिक अपराधी देश से फरार हो चुके हैं: सरकार

देश से फरार हैं 31 आर्थिक अपराधी: सरकार

एक तरफ सरकार आर्थिक अपराधों को अंजाम देने वाले बिजनेसमैन जैसे विजय माल्या और नीरव मोदी को भागने से रोकने के लिए तमाम उपाय खोजने में जुटी है तो दूसरी तरफ एक बड़ी जानकारी सामने आई है। खबरों की मानें तो देश से अब तक 31 बिजनेसमैन आर्थिक अपराधों को अंजाम देकर फरार हो चुके हैं। यह जानकारी सरकार ने गुरुवार को लोकसभा में दी।

Advertisment

सरकार से पूछा गया था कि घोटालों को अंजाम देकर कितने बिजनेसमैन विदेश भाग चुके हैं? इस पर विदेश राज्य मंत्री एमजे अकबर ने एक लिखित जवाब में 31 लोगों की सूची दी। इसमें देश के सबसे बड़े बैंकिंग घोटाले के आरोपी नीरव मोदी और उनके मामा मेहुल चौकसी का नाम भी शामिल है।

इस लिस्ट में नीरव मोदी की पत्नी अमी नीरव मोदी और बेटे नीशल मोदी के अलावा शराब कारोबारी विजय माल्या, पूर्व आईपीएल प्रशासक ललित मोदी और हथियार डीलर संजय भंडारी का नाम भी शामिल है।

ये भी पढ़ें: BJP-TDP में बढ़ा मनमुटाव, NDA से अलग हो सकती है तेलगू देशम पार्टी

इस लिखित जवाब में यह नहीं बताया गया है कि ये आरोपी कब से फरार हैं। अकबर ने कहा कि मंत्रालय को सीबीआई से विजय माल्या, आशीष जोबनपुत्र, पुष्पेश कुमार बैद, संजय कालरा, वर्षा कालरा और आरती कालरा के प्रत्यपर्ण अपील मिली है। इन अपीलों को संबंधित देशों को भेजा गया है।

अकबर ने कहा, 'सन्नी कालरा के संबंध में सीबीआई की प्रत्यपर्ण अपील पर विदेश मंत्रालय काम कर रहा है। वित्त मंत्रालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, सरकार ने संसद में भगोड़ा आर्थिक अपराध बिल 2018 को संसद में पेश करने का फैसला किया है।'

लिस्ट में शामिल हैं ये लोग

सौमित जेना, विजय कुमार रेवाभाई पटेल, सुनील रमेश रुपानी, पुष्पेश कुमार बैद, सुरेंद्र सिंह, अंगद सिंह, हरसाहिब सिंह, हरलीन कौर, आशीष जोबनपुत्र, जतिन मेहता, चेतन जयंतीलाल संदेसारा, दीप्ति चेतन संदेसारा, नितिन जयंतीलाल संदेसारा, सभय सेठ, नीले पारेख, उमेश पारेख, सन्नी कालरा, आरती कालरा, संजय कालरा, वर्षा कालरा, हेमंत गांधी, ईश्वरभाई भट्ट, एमजी चंद्रशेखर, चेरिया वन्नाराक्कल सुदीर, नौशा कादीजाठ और चेरिया वेट्टील सदीक।

ये भी पढ़ें: ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन : क्वार्टर फाइनल में पहुंची पीवी सिंधु

Source : News Nation Bureau

Lalit Modi nirav modi Mehul Choksi Vjay Mallya
      
Advertisment