Petrol Price Today 8 June 2021: रिकॉर्ड ऊंचाई पर पेट्रोल-डीजल के रेट, जानिए आज कितने बढ़ गए दाम
Petrol Price Today 8 June 2021: जानकारी के मुताबिक अंतर्राष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की कीमत 72 डॉलर प्रति बैरल के करीब है. आने वाले दिनों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी जारी रहने का अनुमान है.
highlights
- लगातार दो दिनों तक पेट्रोल और डीजल में बढ़ोतरी के बाद आज दाम स्थिर
- सोमवार को पेट्रोल की कीमत में प्रति लीटर हुई थी 28 पैसे की वृद्धि
- डीजल की कीमत में भी हुई थी 27 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि
नई दिल्ली:
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Crude Oil Market) की कीमतों में बढ़ोत्तरी लगातार जारी है. पिछले तीन सप्ताह में ही कच्चा तेल पांच फीसद तक महंगा हो चुका है. हालांकि सोमवार को कच्चे तेल की कीमतों में कुछ कमी आई लेकिन घरेलू बाजार में यह देखने को नहीं मिली. मंगलवार तो पेट्रोल-डीजल की कीमतों (Petrol Diesel Rate) में आज कोई बदलाव नहीं हुआ. सोमवार को पेट्रोल की कीमत में 28 पैसे और डीजल में 27 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई थी. मंगलवार को दिल्ली में पेट्रोल के दाम 95.31 रुपये प्रति लीटर और डीजल 86.22 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है.
21 दिनों में 4.99 रुपये महंगा हुआ पेट्रोल
चार मई से पेट्रोल की कीमतों में काफी बढ़ोतरी हो रही है. 21 दिनों में ही दिन में पेट्रोल 4.99 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है. वहीं डीजल का दाम 5.44 रुपये प्रति लीटर चढ़ चुका है. ऑयल मार्केटिंग कंपनियां (OMC) कीमतों की समीक्षा के बाद प्रतिदिन पेट्रोल (Petrol Rate) और डीजल के रेट (Diesel Rate) तय करती हैं. इंडियन ऑयल (Indian Oil), भारत पेट्रोलियम (Bharat Petrolium) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (Hindustan Petrolium) रोजाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल (diesel) की दरों में संशोधन कर जारी करती हैं. पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक्साइज ड्यूटी, डीलर का कमीशन और अन्य चीजों को जोड़ने के बाद तेल का दाम दोगुना तक बढ़ जाता है.
आइए जानें आज आपके शहर में क्या है पेट्रोल और डीजल के दाम
शहर का नाम | पेट्रोल रुपये/लीटर | डीजल रुपये/लीटर |
दिल्ली | 95.31 | 86.22 |
मुंबई | 101.52 | 93.98 |
चेन्नई | 96.71 | 90.92 |
कोलकाता | 95.28 | 89.07 |
भोपाल | 103.45 | 94.79 |
रांची | 91.67 | 91.03 |
बेंगलुरु | 98.49 | 91.41 |
पटना | 97.43 | 91.51 |
चंडीगढ़ | 91.67 | 85.87 |
लखनऊ | 92.56 | 86.62 |
यह भी पढ़ें: मेहुल चोकसी को भारत लाना होगा आसान, हरीश साल्वे रखेंगे पक्ष
SMS से भी पता कर सकते हैं पेट्रोल-डीजल (Petrol Diesel) के भाव
कोई भी व्यक्ति अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी पता कर सकता है. इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं. एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE<डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजा जा सकता है.
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Hanuman Jayanti 2024: दिल्ली के प्राचीन हनुमान मंदिर में आज लगी है जबरदस्त भीड़, जानें इसका इतिहास
-
Jyotish Upay: आधी रात में भूत-प्रेत के डर से बचने के लिए मंत्र और उपाय
-
Hanuman Jayanti 2024 Wishes: आज हनुमान जयंती की पूजा के ये हैं 3 शुभ मुहूर्त, इन शुभ संदेशों के साथ करें सबको विश
-
Maa Laxmi Upay: देवी लक्ष्मी की चैत्र पूर्णिमा की रात करें ये उपाय, पाएं धन-वैभव और समृद्धि