Petrol Diesel Rate Today 24 March 2021: आम आदमी को राहत, 24 दिन के विराम के बाद घटे पेट्रोल, डीजल के दाम, देखें ताजा रेट लिस्ट
Petrol Diesel Rate Today 24 March 2021: इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम घटकर क्रमश: 90.99 रुपये, 91.18 रुपये, 97.40 रुपये और 92.95 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं.
highlights
- देश के प्रमुख महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें 16 से 18 पैसे घटीं
- 24 दिनों की स्थिरता के बाद ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने घटाए दाम
नई दिल्ली:
Petrol Diesel Rate Today 24 March 2021: अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Crude Oil) में आई नरमी के बाद देश में पेट्रोल और डीजल के दाम में 24 दिनों की स्थिरता के बाद तेल विपणन कंपनियों ने बुधवार को कटौती की है. देश के प्रमुख महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें 16 से 18 पैसे कम हो गई हैं जिससे उपभोक्ताओं को काफी राहत मिलेगी. इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम घटकर क्रमश: 90.99 रुपये, 91.18 रुपये, 97.40 रुपये और 92.95 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं. डीजल की कीमतें भी दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में घटकर क्रमश: 81.30 रुपये, 84.18 रुपये, 88.42 रुपये और 86.29 रुपये प्रति लीटर हो गई हैं.
यह भी पढ़ें: मोदी सरकार ने प्रॉविडेंट फंड (PF) पर दी बड़ी राहत, सालाना 5 लाख रुपये तक निवेश टैक्स फ्री
शहर | पेट्रोल | डीजल |
मुंबई | 97.40 | 88.42 |
चेन्नई | 92.95 | 86.29 |
पटना | 93.31 | 86.55 |
रांची | 88.40 | 85.95 |
लखनऊ | 89.18 | 81.70 |
बेंगलुरु | 94.04 | 86.21 |
कोलकाता | 91.18 | 84.18 |
जयपुर | 97.53 | 89.82 |
भोपाल | 99.02 | 89.58 |
आंकड़ें रुपये प्रति लीटर में |
वहीं यूरोप में कोरोना के गहराते कहर के चलते अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की चाल सुस्त पड़ गई है. बीते सत्र में बेंचमार्क कच्चे तेल के दाम में 6.52 फीसदी की गिरावट आई है. ब्रेंट क्रूड करीब 6 हफ्ते के बाद 60 डॉलर प्रति बैरल के करीब आ गया है और बीते 15 दिनों में कच्चे तेल का भाव 15 फीसदी से ज्यादा टूटा है. तेल बाजार के जानकार अनुज गुप्ता ने कहा कि कच्चे तेल में आई इस गिरावट से आने वाले दिनों में पेट्रोल और डीजल की महंगाई से राहत मिल सकती है.
रोजाना तय होते हैं पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) के दाम
ऑयल मार्केटिंग कंपनियां (OMC) कीमतों की समीक्षा के बाद प्रतिदिन पेट्रोल (Petrol Rate) और डीजल के रेट (Diesel Rate) तय करती हैं. इंडियन ऑयल (Indian Oil), भारत पेट्रोलियम (Bharat Petrolium) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (Hindustan Petrolium) रोजाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल (diesel) की दरों में संशोधन कर जारी करती हैं. पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक्साइज ड्यूटी, डीलर का कमीशन और अन्य चीजों को जोड़ने के बाद तेल का दाम दोगुना तक बढ़ जाता है.
यह भी पढ़ें: Gold Silver Rate Today 24 March 2021: मौजूदा स्तर पर सोने-चांदी में क्या बनाएं रणनीति, जानिए यहां
SMS से भी पता कर सकते हैं पेट्रोल-डीजल (Petrol Diesel) के रेट
कोई भी व्यक्ति अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी पता कर सकता है. इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं. एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE<डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजा जा सकता है. इनपुट आईएएनएस
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Good Friday 2024: क्यों मनाया जाता है गुड फ्राइडे, जानें प्रभु यीशु के बलिदान की कहानी
-
Sheetala Ashtami 2024: कब है 2024 में शीतला अष्टमी? जानें पूजा कि विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व
-
Chaitra Navaratri 2024: भारत ही नहीं, दुनिया के इन देशों में भी है माता के शक्तिपीठ
-
Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य के अनुसार देश का शासक कैसा होना चाहिए, जानें