/newsnation/media/media_files/2025/07/20/petrol-diesel-price-20-july-2025-07-20-07-47-05.jpg)
पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी Photograph: (Freepik)
Petrol Diesel Price Today: वेनेजुएला में अमेरिकी सैन्य कार्रवाई के बाद से दुनियाभर के कई देशों में उथल-पुथल देखने को मिल रही है. बावजूद इसके वैश्विक बाजार में क्रूड की कीमतों में लगातार गिरावट हो रही है. बुधवार के बाद आज यानी गुरुवार (15 जनवरी को भी कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई. गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में डब्ल्यूटीआई क्रूड के दाम 1.85 डॉलर यानी 2.98 प्रतिशत गिरकर 60.17 डॉलर प्रति बैरल पर आ गए. जबकि ब्रेंट क्रूड का भाव 1.97 डॉलर यानी 2.96 प्रतिशत टूटकर 64.55 डॉलर प्रति बैरल पर आ गए.
तेल कंपनियां सुबह 6 बजे जारी करती हैं पेट्रोल-डीजल के दाम
बता दें कि भारत की तेल विपरण कंपनियां वैश्विक बाजार में क्रूड की कीमतों में हुए बदलाव की हर दिन समीक्षा करती है. उसके बाद भारत में हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी की जाती है. जिसमें केंद्र और राज्य सरकारों के टैक्स के अलावा स्थानीय कर और डीलर कमीशन भी शामिल होती है. उसके बाद पेट्रोल और डीजल के दाम तय किए जाते हैं.
देश के चार प्रमुख महानगरों में ईंधन का भाव
| शहर | पेट्रोल (₹/लीटर) | डीज़ल (₹/लीटर) |
|---|---|---|
| दिल्ली | 94.77 | 87.67 |
| मुंबई | 103.54 | 90.03 |
| कोलकाता | 105.41 | 92.02 |
| चेन्नई | 101.06 | 92.61 |
अन्य शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत
| शहर | पेट्रोल (₹/लीटर) | डीज़ल (₹/लीटर) |
|---|---|---|
| गुरुग्राम | 95.42 | 87.88 |
| नोएडा | 94.88 | 87.98 |
| लखनऊ | 94.52 | 87.61 |
| कानपुर | 94.50 | 87.58 |
| पटना | 105.47 | 91.71 |
| जयपुर | 104.72 | 90.21 |
| हैदराबाद | 107.50 | 95.70 |
| चंडीगढ़ | 94.30 | 82.45 |
| भुवनेश्वर | 101.16 | 92.74 |
| बेंगलुरू | 102.96 | 90.99 |
| तिरुवनंतपुरम | 107.48 | 96.48 |
| शिमला | 95.05 | 87.13 |
| देहरादून | 93.15 | 88.00 |
| जम्मू | 96.71 | 83.53 |
| शिलांग | 96.19 | 87.73 |
| गंगटोक | 103.35 | 90.45 |
| गुवाहाटी | 98.23 | 89.46 |
| अहमदाबाद | 94.49 | 90.16 |
| मेरठ | 94.38 | 87.44 |
ये भी पढ़ें: लाइन में लगना छोड़ो, पैसे बचाओ! रेलवन ऐप पर जनरल टिकट बुकिंग पर 3% इंस्टेंट डिस्काउंट
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us