Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आज क्या हुआ बदलाव? जानें आपके शहर में तेल का भाव

Petrol Diesel Price Today: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में हर दिन बदलाव देखने को मिल रहा है. गुरुवार को एक बार फिर से क्रूड की कीमतों में उछाल दर्ज किया गया.

Petrol Diesel Price Today: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में हर दिन बदलाव देखने को मिल रहा है. गुरुवार को एक बार फिर से क्रूड की कीमतों में उछाल दर्ज किया गया.

author-image
Suhel Khan
New Update
Petrol Diesel Price Today 12 February 2026

पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतें जारी Photograph: (Social Media)

Petrol Diesel Price Today: ग्लोबल मार्केट में क्रूड की कीमतों में गुरुवार को लगातार दूसरे दिन बढ़ोदरी दर्ज की गई. इसके साथ ही देश के कई शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें बदल गईं. अंतरराष्ट्रीय बाजार में गुरुवार यानी 12 फरवरी, 2026 को डब्ल्यूटीआई क्रूड का भाव 0.29 डॉलर यानी 0.45 प्रतिशत चढ़कर 64.92 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया. जबकि ब्रेंट क्रूड का भाव 0.26 डॉलर यानी 0.37 फीसदी महंगा होकर 69.66 डॉलर प्रति बैरल हो गया.

Advertisment

तेज कंपनियों ने जारी किया पेट्रोल-डीजल के दाम

वहीं देश की तेल विपरण कंपनियों ने भी पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी कर दीं. बता दें कि तेल कंपनियां हर दिन सुबह 6 बजे तेल के दाम जारी करती हैं जो उसी समय से देशभर में लागू हो जाते हैं. पेट्रोल और डीजल की कीमतें वैश्विक बाजार में क्रूड के दाम और डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत पर निर्भर करते हैं. ईंधन के भाव में केंद्रीय कर, राज्य सरकारों के कर के अलावा स्थानीय टैक्स और डीलर कमीशन भी शामिल होता है.

देश के चार प्रमुख महानगरों में तेल के दाम

शहरपेट्रोल (₹/लीटर)डीजल (₹/लीटर)
दिल्ली94.7787.67
मुंबई103.5090.03
कोलकाता105.4192.02
चेन्नई100.9092.49

अन्य शहरों में ईंधन का भाव

शहरपेट्रोल (₹/लीटर)डीजल (₹/लीटर)
गुरुग्राम95.6588.10
नोएडा95.1288.19
बेंगलुरू102.9290.99
भुवनेश्वर100.9392.51
चंडीगढ़94.3082.45
हैदराबाद107.5095.70
जयपुर104.7290.21
लखनऊ94.6987.81
पटना105.5891.81
तिरुवनंतपुरम107.3096.18

Petrol Diesel Price Today
Advertisment