Petrol Diesel Price 3 Sep 2020: आम आदमी को बड़ी राहत, सस्ता हो गया डीजल, जानिए अब क्या है ताजा रेट
Petrol Diesel Price 3 Sep 2020: गुरुवार को दिल्ली और कोलकाता में डीजल 16 पैसे प्रति लीटर सस्ता हो गया है. वहीं मुंबई और चेन्नई में डीजल के रेट में क्रमश: 17 पैसे प्रति लीटर और 15 पैसे प्रति लीटर की गिरावट आई है.
नई दिल्ली:
Petrol Diesel Price 3 Sep 2020: गुरुवार यानि आज एक ओर जहां पेट्रोल (Petrol Price Today) के दाम में स्थिरता दर्ज की जा रही है. वहीं दूसरी ओर डीजल की कीमतों में गिरावट आ गई है. ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMC) ने गुरुवार को डीजल (Diesel Price Today) के दाम 17 पैसे प्रति लीटर तक घटा दिए हैं. हालांकि आज पेट्रोल (Latest Petrol Rate) की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. गुरुवार को दिल्ली और कोलकाता में डीजल 16 पैसे प्रति लीटर सस्ता हो गया है. वहीं मुंबई और चेन्नई में डीजल के रेट में क्रमश: 17 पैसे प्रति लीटर और 15 पैसे प्रति लीटर की गिरावट आई है.
यह भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर की इंडस्ट्री के मोदी सरकार बना सकती है अलग नीति, स्थानीय उद्योगपतियों ने उठाई मांग
3 सितंबर को आपके शहर में पेट्रोल और डीजल के रेट
शहर का नाम | पेट्रोल रुपये /लीटर | डीजल रुपये /लीटर |
दिल्ली | 82.08 | 73.40 |
मुंबई | 88.73 | 79.94 |
कोलकाता | 83.57 | 76.90 |
चेन्नई | 85.04 | 78.71 |
नोएडा | 82.36 | 73.72 |
लखनऊ | 82.26 | 73.62 |
चंडीगढ़ | 78.96 | 73.05 |
पटना | 84.64 | 78.59 |
रांची | 81.52 | 77.61 |
बेंगलरु | 84.75 | 77.71 |
गिरावट के बाद कच्चे तेल की कीमतों में रिकवरी
गुरुवार को डब्ल्यूटीआई क्रूड (WTI Crude) और ब्रेंट क्रूड (Brent) में हरे निशान में कारोबार दर्ज किया जा रहा है. WTI Crude और ब्रेंट क्रूड में क्रमश: 41.50 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर और 44.50 डॉलर प्रति बैरल के करीब कारोबार दर्ज किया जा रहा है. बुधवार को MCX पर कच्चा तेल सितंबर वायदा 112 रुपये की गिरावट के साथ 3,033 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था.
रोजाना तय होते हैं पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) के भाव
ऑयल मार्केटिंग कंपनियां (OMC) कीमतों की समीक्षा के बाद प्रतिदिन पेट्रोल (Petrol Rate) और डीजल के रेट (Diesel Rate) तय करती हैं. इंडियन ऑयल (Indian Oil), भारत पेट्रोलियम (Bharat Petrolium) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (Hindustan Petrolium) रोजाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल (diesel) की दरों में संशोधन कर जारी करती हैं. पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक्साइज ड्यूटी, डीलर का कमीशन और अन्य चीजों को जोड़ने के बाद तेल का दाम दोगुना तक बढ़ जाता है.
यह भी पढ़ें: ब्याज पर ब्याज लेकर ईमानदार कर्जदारों को दंडित नहीं कर सकते: SC
SMS से भी पता कर सकते हैं पेट्रोल-डीजल (Petrol Diesel) के दाम
कोई भी व्यक्ति अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी पता कर सकता है. इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं. एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE<डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजा जा सकता है.
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Arti Singh Wedding: दुल्हन आरती को लेने बारात लेकर निकले दीपक...रॉयल अवतार में दिखे कृष्णा-कश्मीरा
-
Salman Khan Firing: सलमान खान के घर फायरिंग के लिए पंजाब से सप्लाई हुए थे हथियार, पकड़ में आए लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे
-
Riddhima Kapoor: पापा ऋषि कपूर की आखिरी कॉल नहीं उठा पाईं रिद्धिमा कपूर, आज तक है अफसोस
धर्म-कर्म
-
Maa Lakshmi Puja For Promotion: अटक गया है प्रमोशन? आज से ऐसे शुरू करें मां लक्ष्मी की पूजा
-
Guru Gochar 2024: 1 मई के बाद इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, पैसों से बृहस्पति देव भर देंगे इनकी झोली
-
Mulank 8 Numerology 2024: क्या आपका मूलांक 8 है? जानें मई के महीने में कैसा रहेगा आपका करियर
-
Hinduism Future: पूरी दुनिया पर लहरायगा हिंदू धर्म का पताका, क्या है सनातन धर्म की भविष्यवाणी