Petrol Diesel Rate Today 2 Sep 2020: आम आदमी को बड़ी राहत, आज नहीं बढ़े पेट्रोल के दाम, चेक करें रेट
Petrol Diesel Rate Today 2 Sep 2020: ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMC) ने बुधवार को पेट्रोल (Latest Petrol Rate) की कीमतों में किसी भी तरह का कोई बदलाव नहीं किया है.
नई दिल्ली:
Petrol Diesel Rate Today 2 Sep 2020: आम आदमी को आज पेट्रोल (Petrol Price Today) के मोर्चे में राहत मिली है. ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMC) ने बुधवार को पेट्रोल (Latest Petrol Rate) की कीमतों में किसी भी तरह का कोई बदलाव नहीं किया है. बता दें कि मंगलवार को दिल्ली में पेट्रोल का दाम 5 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया था. हालांकि डीजल (Diesel Price Today) के दाम आज भी स्थिर हैं.
यह भी पढ़ें: लगातार दूसरे महीने जीएसटी कलेक्शन में आई भारी गिरावट
2 सितंबर को आपके शहर में पेट्रोल और डीजल के रेट
शहर का नाम | पेट्रोल रुपये /लीटर | डीजल रुपये /लीटर |
दिल्ली | 82.08 | 73.56 |
मुंबई | 88.73 | 80.11 |
कोलकाता | 83.57 | 77.06 |
चेन्नई | 85.04 | 78.86 |
नोएडा | 82.36 | 73.87 |
लखनऊ | 82.26 | 73.77 |
चंडीगढ़ | 78.96 | 73.21 |
पटना | 84.64 | 78.72 |
रांची | 81.52 | 77.78 |
बेंगलरु | 84.75 | 77.88 |
कच्चे तेल में तेजी का रुख
बुधवार को डब्ल्यूटीआई क्रूड (WTI Crude) और ब्रेंट क्रूड (Brent) में करीब 1 फीसदी की मजबूती के साथ कारोबार होते हुए देखा जा रहा है. WTI Crude और ब्रेंट क्रूड में क्रमश: 43 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर और 46 डॉलर प्रति बैरल के करीब कारोबार दर्ज किया जा रहा है. मंगलवार को MCX पर कच्चा तेल सितंबर वायदा 6 रुपये की नरमी के साथ 3,139 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था.
रोजाना तय होते हैं पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) के दाम
ऑयल मार्केटिंग कंपनियां (OMC) कीमतों की समीक्षा के बाद प्रतिदिन पेट्रोल (Petrol Rate) और डीजल के रेट (Diesel Rate) तय करती हैं. इंडियन ऑयल (Indian Oil), भारत पेट्रोलियम (Bharat Petrolium) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (Hindustan Petrolium) रोजाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल (diesel) की दरों में संशोधन कर जारी करती हैं. पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक्साइज ड्यूटी, डीलर का कमीशन और अन्य चीजों को जोड़ने के बाद तेल का दाम दोगुना तक बढ़ जाता है.
यह भी पढ़ें: PNB और इंडियन बैंक ने ब्याज दरों को लेकर किया बड़ा फैसला
SMS से भी पता कर सकते हैं पेट्रोल-डीजल (Petrol Diesel) के रेट
कोई भी व्यक्ति अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी पता कर सकता है. इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं. एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE<डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजा जा सकता है.
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह
-
Abrahamic Religion: दुनिया का सबसे नया धर्म अब्राहमी, जानें इसकी विशेषताएं और विवाद
-
Peeli Sarso Ke Totke: पीली सरसों के ये 5 टोटके आपको बनाएंगे मालामाल, आर्थिक तंगी होगी दूर
-
Maa Lakshmi Mantra: ये हैं मां लक्ष्मी के 5 चमत्कारी मंत्र, जपते ही सिद्ध हो जाते हैं सारे कार्य