Union Budget 2026 Highlights: कैंसर की 17 दवाएं होंगी सस्ती, इनकम टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं; बजट में वित्त मंत्री ने किए ये बड़े एलान

Union Budget 2026 Highlights: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज लोकसभा में अपना नौवां बजट पेश किया. वित्त मंत्री ने हर क्षेत्र के लिए बड़े एलान किए. देश में 7 नए हाईस्पीड रेल कॉरिडोर बनाने समेत कई घोषणाएं की.

Union Budget 2026 Highlights: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज लोकसभा में अपना नौवां बजट पेश किया. वित्त मंत्री ने हर क्षेत्र के लिए बड़े एलान किए. देश में 7 नए हाईस्पीड रेल कॉरिडोर बनाने समेत कई घोषणाएं की.

author-image
Suhel Khan
एडिट
New Update
buget 2026

buget 2026

Union Budget 2026 Highlights: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज देश का बजट पेश किया. वित्त मंत्री सुबह 11 बजे लोकसभा में अपना नौवां बजट पेश किया. इस बार के बजट में वित्त मंत्री ने कई बड़े एलान किए. जिसमें सात नए हाईस्पीड रेल कॉरिडोर, हर जिले में एक गर्ल हॉस्टल खोलने का भी एलान किया. इसके साथ ही वित्त मंत्री ने देश में तीन नए आयुर्वेद एम्स खोलने का भी घोषणा की. 

Advertisment

दूसरी बार रविवार को पेश किया जाएगा बजट

बता दें कि भारत के वित्तीय इतिहास में यह दूसरी बार है जब केंद्रीय बजट रविवार के दिन पेश किया गया. इससे पहले केवल एक बार रविवार को बजट पेश किया गया था. दरअसल, 28 फरवरी, 1999 को अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार के दौरान तत्कालीन वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा ने रविवार को केंद्रीय बजट पेश किया था. केंद्रीय बजट से पहले गुरुवार को पेश किए गए आर्थिक सर्वेक्षण 2026 के अनुसार, नियामक सुधारों, मजबूत व्यापक आर्थिक आधार और निजी क्षेत्र के निवेश के लिए नए सिरे से प्रोत्साहन के चलते, भारत की अर्थव्यवस्था में वित्त वर्ष 2026 (FY26) में 7.4 प्रतिशत और वित्त वर्ष 2027 में 6.8-7.2 प्रतिशत की वृद्धि का अनुमान है.

बजट की मुख्य विशेषताएं

औद्योगिक विकास और निर्यात पर जोर देकर सरकार स्थानीय उत्पादन को बढ़ाने पर फोकस कर रही है. हालांकि वैश्विक मंदी के चलते निर्यात बढ़ाना एक चुनौती है, लेकिन मैन्यूफैक्चरिंग सेक्टर को मिलने वाली नई राहतों से आने वाले समय में फायदा होने की उम्मीद की जा रही है. इसके साथ ही शहरी और स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने पर भी सरकार जोर दे रही है. आगामी वित्त वर्ष में शहरों के आधुनिकीकरण और स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुलभ बनाने पर फोकस रहेगा जिसके लिए बजट में अधिक पैसा मिलने की उम्मीद है.

ये भी पढ़ें: Union Budget 2026: टैक्स में छूट, सुरक्षित रेल सफर और सस्ता घर, क्या कल मिडिल क्लास की उम्मीदों पर मुहर लगाएंगी वित्त मंत्री?

  • Feb 01, 2026 13:02 IST

    Union Budget 2026 LIVE Updates: वित्त मंत्री के बजट के प्रमुख बड़ी घोषणा

    वित्त मंत्री ने अपने बजट भाषण में परमाणु ऊर्जा परियोजनाओं के लिए आवश्यक वस्तुओं के आयात पर मूल सीमा शुल्क छूट को 2035 तक बढ़ाने का एलान किया. इसके साथ ही वित्त मंत्री ने ईमानदार टेक्सपेयर्स की चुनौतियों सुलझाने का भी एलान किया. इसके साथ ही समुद्री मछुआरों को राहत देते हुए उस पर ड्यूटी नहीं लगाने का एलान किया. छोटे कारोबारी और कारीगर ई कॉमर्स से जोड़ने की घोषणा की. साथ ही 10 लाख की सीमा को हटाने का एलान करते हुए कहा कि ये चार साल के लिए लागू होगा. हालांकि वित्त मंत्री ने शेयर बाजार में ऑप्शन ट्रेडिंग पर टैक्स बढ़ाने का एलान किया.

    वित्त मंत्री ने अपने भाषण में कहा कि, लोन और जीडीपी के बीच अंतर कम हुआ है. सरकार को 26.7 लाख करोड़ टैक्स मिला. जबकि 34 लाख रुपये दूसरे तरीके से प्राप्त हुए. सरकार का कुल 49.6 लाख करोड़ खर्च है. पूंजीगत व्यय 11 लाख करोड़ रहा है. 2026-27 में लोन डेफिसिट 36.5 लाख करोड़ रहने का अनुमान है. 53.5 लाख करोड़ खर्च का ऐलान है. वित्त मंत्री ने कहा कि राजकोषीय घाटे के लिए हम मार्केट से लोन लेंगे.



  • Feb 01, 2026 12:54 IST

    Union Budget 2026 LIVE Updates: कैंसर की 17 दवाएं होंगी सस्ती, इनकम टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं; बजट में वित्त मंत्री ने किए ये बड़े एलान

    वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज अपना नौवां बजट पेश किया. जिसमें इनकम टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं किया गया है. 



  • Feb 01, 2026 12:28 IST

    Union Budget 2026 LIVE Updates: कैंसर की 17 दवाएं होंगी सस्ती, वित्त मंत्री ने कस्टम ड्यूटी कम करने का किया एलान

    वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट में कई वस्तुओं पर कस्टम ड्यूटी कम करने का एलान किया. जिससे कैंसर की 17 दवाएं सस्ती हो जाएंगी. इसके साथ ही विमानों का ईंधन भी सस्ता होगा. वित्त मंत्री ने कहा कि, सात और जो दुर्लभ बीमारियों की दवाओं में, खास मेडिकल पर्पज के लिए उसके आयात में छूट मिलेगी. वित्त मंत्री ने महिलाओं को लेकर बड़ा एलान किया. वित्त मंत्री ने एलान किया कि SHE (Self-help Entrepreneur) मार्ट्स को कम्युनिटी-स्वामित्व वाली खुदरा दुकानों के रूप में स्थापित किया जाएगा, जिससे महिला उद्यमियों की मदद की जा सके.



  • Feb 01, 2026 12:16 IST

    Union Budget 2026 LIVE Updates: आईटीआर से लेकर इलेक्ट्रोकिन निर्माण तक, वित्त मंत्री ने किए ये बड़े एलान

    वित्त मंत्री ने अपने बजट भाषण में कहा कि, दिव्यांगों के लिए सहारा योजना चलाई जाएगी. तैंचि, तेजपुर में मानसिक हेल्थ सेंटर बनेगा , जिला अस्पतालों की क्षमता बढ़ाएंगे. पूर्वोत्तर में पांच पर्यटन केंद्र बनाये जाएंगे. पूर्वोत्तर राज्यों में बौद्ध सर्किट बनाया जाएगा. पूर्वोत्तर के राज्यों में 4000 e-Bus चलेंगी, युवाओं के लिए भारत विस्तार AI टूल बनाया जाएगा. देश में बड़े टेक्सटाइल पार्क्स बनाये जाएंगे. ITR- 1, 2 में return अब 31 जुलाई तक संभव. संशोधित ITR अब मार्च तक भर सकेंगे. नया इनकम टैक्स इसी साल से लागू होगा. छोटे करदाताओं के लिए प्रक्रिया आसान होगी

    इनकम छिपाने पर अब सजा नहीं, 30 प्रतिशत अतिरिक्त tax देना होगा. नॉमिनल फी के साथ return revise हो सकेगा. छोटे टैक्स अपराधों के लिए सिर्फ जुर्माना लगाया जाएगा, सजा को कोर्ट जुर्माने में बदल सकेगा. क्लाउड सेवाओं पर 2047 तक टैक्स नहीं देना होगा. इलेक्ट्रॉनिक निर्माण पर 2 per cent की टैक्स छूट मिलेगा.



  • Feb 01, 2026 12:10 IST

    Union Budget 2026 LIVE Updates: बादाम, मूंगफली और चंदन को बढ़ावा देने का एलान

    वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण में कहा कि, डेयरी और मुर्गी पालन को मजबूत करना चाहते हैं. कृषि के क्षेत्र में उत्पाद हासिल कर सकें. उत्पादों की विविधता को बढ़ाया जा सके. रोजगार के नए मौके बन सकें. चंदन, नारियल और काजू से अच्छी कमाई होती है. नॉर्थ ईस्ट इलाके में बादाम, मूंगफली को आगे बढ़ाना चाहते हैं. वित्त मंत्री ने कहा कि नारियल के क्षेत्र में भारत सबसे बड़ा उत्पादक है. 3 करोड़ लोग इस पर निर्भर हैं. इसके लिए हम इसे लेकर प्रस्ताव दे रहे हैं. हम इसमें मदद करेंगे. मुख्य नारियल उत्पादक राज्यों में स्थापित करेंगे. काजू और कोको को प्रोत्साहित करेंगे. हम इसमें आत्मनिर्भर हो सकें. निर्यात की दिशा में हम तेजी से आगे बढ़ें. वित्त मंत्री ने कहा कि चंदन की बात करें तो सांस्कृतिक और सामाजिक हिस्सा है. चंदन की खेती को बढ़ावा मिल सके. चंदन के गौरव को फिर से पुराना गौरव मिल सके. 



  • Feb 01, 2026 12:05 IST

    Union Budget 2026 LIVE Updates: बजट में पूर्वोत्तर के राज्यों में बुद्ध सर्किट समेत किए ये एलान

    वित्त मंत्री ने बजट में नॉर्थ ईस्ट राज्यों में बुद्ध सर्किट बनाने का एलान किया. उन्होंने कहा कि, ये बुद्ध सर्किट अरुणाचल, सिक्किम, असम, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बनाए जाएंगे. वित्त मंत्री ने कहा कि 16वें वित्त आयोग ने अपनी रिपोर्ट राष्ट्रपति को सौंपी थी. उनकी सलाह को स्वीकार कर लिया है. हमने 1.4 लाख करोड़ रुपये हम 2026-27 में राज्यों को दे रहे हैं. जिसमें ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से जुड़े विकास के लिए हैं. वित्त मंत्री ने जिला अस्पतालों को अपडेट करने का एलान किया. जिला अस्पतालों में इमरजेंसी वार्ड बढ़ाए जाएंगे का एलान किया. जिससे लोगों को फायदा हो. वित्त मंत्री ने कहा कि लखपति दीदी की योजना कामयाब रही.

    क्रेडिट से जुड़ा रोजगार स्थापित करने में आगे बढ़ें. स्वरोजगार की स्थापना वो कर रही हैं. हम दिव्यांग जनों को मजबूत करने की योजना में अलग अलग सेक्टर में उनकी संभावनाएं हैं. जिन क्षेत्रों में उन्हें मौका मिल सकता हो वो दिए जाएंगे. वित्त मंत्री ने कहा कि, कृत्रिम अंग मैन्यूफेक्चिरिंग में एक संस्था की स्थापना की जाएगी. केंद्रों को मजबूत करेंगे. वित्त मंत्री ने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य के लिए मेंटल इंस्टीट्यूट को मजबूत किया जाएगा.



  • Feb 01, 2026 11:57 IST

    Union Budget 2026 LIVE Updates: बजट में वित्त मंत्री ने किए ये बड़े एलान

    बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कई और बड़े एलान किए. उन्होंने कहा कि, 15 पुरातात्विक स्थलों का निर्माण किया जाएगा. 10 हजार गाइडों के लिए ट्रेनिंग सेंटर बनेंगे, 20 पर्यटन केंद्रों के लिए 10 हजार गाइड की जरूरत होगी. अमृत सरोवरों का विकास किया जाएगा. छोटे किसानों को 20 हजार का लोन देंगे. किसानों की आय बढ़ने पर जोर दिया जाएगा. पशुधन के लिए लोन भी दिया जाएंगे. नारियल, चन्दन, काजू की फसलों को सहायता दी जाएगी.



  • Feb 01, 2026 11:55 IST

    Union Budget 2026 LIVE Updates: राष्ट्रीय फाइबर योजना और तीन राज्यों में माइनिंग कॉरिडोर का एलान

    वित्त मंत्री ने बजट में रेशम, जूट और ऊन के लिए राष्ट्रीय फाइबर योजना का एलान किया. इसके साथ ही ओडिशा, केरल और छत्तीसगढ़ में माइनिंग कॉरिडोर बनाने की भी घोषणा की. वित्त मंत्री ने कहा कि, हमने बीते 10 साल में 22 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला. वित्त मंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने सर्विस सेक्टर पर जोर देने की पहल की है. भारत का युवा, उनकी आकांक्षाओं को पूरा किया जा सके. पढ़ाई से लेकर रोजगार तक उद्यम स्थापित किए जा रहे हैं. इसके साथ ही वित्त मंत्री ने 5 क्षेत्रीय मेडिकल हब बनाने का भी एलान किया. वित्त मंत्री ने मेडिकल और ट्रेनिंग और रिसर्च पर काम करने की भी बात कही. उन्होंने कहा कि, मेडिकल सुविधाएं आसानी से उपलब्ध कराएंगे. ये हब विविध तरीके से रोजगार के मौके बनाएंगे. इसमें स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े लोग शामिल होंगे.



  • Feb 01, 2026 11:50 IST

    Union Budget 2026 LIVE Updates: देश में तीन नए AIIMS, हर जिले में एक गर्ल हॉस्टल बनाने का एलान, वित्त मंत्री ने की ये बड़ी घोषणाएं

    वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण के दौरान कहा कि देश में तीन नए एम्स खोले जाएंगे, हर जिले में एक गर्ल हॉस्टल बनाया जाएगा. विकसित भारत के लिए बैंकिंग पर उच्च स्तरीय समिति के गठन का प्रस्ताव रखा. विद्युत वित्त निगम और ग्रामीण विद्युतीकरण निगम के पुनर्गठन, विदेशी मुद्रा प्रबंधन नियमावली की होगी व्यापक समीक्षा, कॉरपोरेट बॉन्ड्स पर पूर्ण रिटर्न स्वैप शुरू करने का प्रस्ताव और बड़े शहरों में अधिक मूल्य के म्युनिसिपल बॉन्ड को बढ़ावा देने पर जोर दिया. 



  • Feb 01, 2026 11:44 IST

    Union Budget 2026 LIVE Updates: वित्त मंत्री ने बजट में किए ये बड़े एलान

    केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि, "2026-27 में, मैं सार्वजनिक पूंजीगत व्यय को बढ़ाकर 12.2 लाख करोड़ रुपये करने का प्रस्ताव करती हूं." बुनियादी ढांचे के बारे में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि, "हम 5 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों, यानी टियर 2 और टियर 3 शहरों में बुनियादी ढांचे का विकास जारी रखेंगे." 

    केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, "पर्यावरण के अनुकूल माल ढुलाई को बढ़ावा देने के लिए, मैं पूर्व में डंकुनी से पश्चिम में सूरत को जोड़ने वाले नए समर्पित माल ढुलाई गलियारे स्थापित करने का प्रस्ताव करती हूं. अगले 5 वर्षों में 20 नए जलमार्ग चालू किए जाएंगे, जिनकी शुरुआत ओडिशा में राष्ट्रीय जलमार्ग 5 से होगी. यह जलमार्ग खनिज समृद्ध क्षेत्रों तालचर और अंगुल तथा कलिंगनगर जैसे औद्योगिक केंद्रों को पारादीप और दमरा बंदरगाहों से जोड़ेगा. वाराणसी और पटना में अंतर्देशीय जलमार्गों के लिए एक जहाज मरम्मत प्रणाली भी स्थापित की जाएगी."



  • Feb 01, 2026 11:41 IST

    Union Budget 2026 LIVE Updates: वित्त मंत्री ने देश में 22 नए जलमार्ग बनाने का किया एलान

    वित्त मंत्री ने देश में 22 नए जलमार्ग बनाने का एलान किया. वित्त मंत्री ने देश में कैंसर और शुगर की दवाएं सस्ती होने का एलान किया. वित्त मंत्री ने कहा कि भारत को सेमीकंडर हब बनाने के लिए सरकार काम कर रही है. सेमीकंडक्टर के लिए 40 हजार करोड़ रुपये अलॉट किए गए हैं. वित्त मंत्री ने कहा कि बायोफार्मा पर हमारा फोकस रहेगा. हम 10 हजार करोड़ रुपये अलॉट कर रहे हैं. तीन संस्थान बनाए जाएंगे. फिलहाल हमारे पास 7 संस्थान हैं, जिन्हें और अपडेट किया जाएगा.



  • Feb 01, 2026 11:37 IST

    Union Budget 2026 LIVE Updates: दिल्ली-वाराणसी समेत देश में बनाए जाएंगे 7 हाईस्पीड रेल कॉरिडोर, बजट में वित्त मंत्री ने किया एलान

    वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने देश में सात हाईस्पीड रेल कॉरिडोर बनाने का भी एलान किया. उन्होंने देश के प्रमुख शहरों को जोड़ने के लिए कॉरिडोर का एलान किया. वित्त मंत्री ने बजट में दिल्ली-वाराणसी समेत 7 हाईस्पीड रेल कॉरिडोर बनाने का एलान किया. वहीं बनारस और पटना में जहाज मरम्मत सुविधा स्थापित करने की भी घोषणा की. दिल्ली-वाराणसी, वाराणसी-सिलीगुड़ी में भी हाई-स्पीड रेल कॉरीडोर का निर्माण होगा. अगले 5 वर्षों में पांच औद्योगिक क्षेत्रों में कार्बन कैप्चर के लिए 20 हजार करोड़ रुपये का प्रस्ताव दिया गया है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए पूंजीगत व्यय बढ़ाकर 12.2 लाख करोड़ रुपये करने का एलान किया.



  • Feb 01, 2026 11:33 IST

    Union Budget 2026 LIVE Updates: वित्त मंत्री ने बजट में किए ये बड़े एलान

    वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण में कई बड़े एलान किया. उन्होंने नेशनल हैंडलूम पॉलिसी से कारीगरों को प्रोत्साहन और मदद का एलान किया. एकेडमिक इंस्टीट्यूट से तकनीकी मदद संभव होने की बात कही. मेगा टैक्सटाइल पार्क बनाने का एलान किया. वित्त मंत्री ने कहा कि, वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रोडक्ट को बढ़ावा दिया जाएगा.

    स्पोर्ट्स - उपकरण डिजाइन करने और बनाने के लिए योजना का भी एलान किया.

    इंडस्ट्रियल क्लस्टर - इन्फ्रा और टेक्नोलॉजी इंप्रूव करने के लिए स्कीम बनाई गई है.

    1000 मान्यता प्राप्त क्लीनिकल साइट्स बनाई जाएंगी, जहां साइंटिफिक रिव्यू हो सकेंगे.

    सेमीकंडक्टर मिशन- प्रोडक्शन और इंडियन आईपी बनाने, सप्लाई चेन बनाने के लिए प्रावधान किया गया है.

    वित्त मंत्री ने कहा कि, इलेक्ट्रॉनिक इक्विपमेंट बनाने के लिए 40 हजार करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है.

    रेयर अर्थ मटेरियल के लिए ओडिशा, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश में डेडिकेटेड फेसिलिसिटी बनाने की पहल की गई है. इसके लिए डेडिकेटेड मिनरल पार्क बनाए जाएंगे.

    हाई टेक टूल रूम दो लोकेशन पर हाई प्रेसिजन कंपोनेंट्स बनाने के लिए - इसके तहत टनल बोरिंग मशीन से लेकर मल्टी स्टोरीज में फायर फाइटिंग सिस्टम तक बनेंगे.



  • Feb 01, 2026 11:29 IST

    Union Budget 2026 LIVE Updates: ग्रामीण क्षेत्र के लिए वित्त मंत्री ने क्या किया एलान?

    वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण में एलान किया कि, महात्मा गांधी ग्राम स्वराज इनिशिएटिव का प्रस्ताव दे रहे हैं. इससे बुनकरों और कुटीर उद्योगों को फायदा मिलेगा. उन्होंने कहा कि गरीब ग्रामीण युवाओं को फायदा पहुंचेगा. भारत के पास संभावना है कि खेल से जुड़े उत्पादन तैयार कर सकेंगे. 



  • Feb 01, 2026 11:28 IST

    Union Budget 2026 LIVE Updates: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने MSME के लिए 10 हजार करोड़ का किया एलान

    वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण के दौरान कहा कि, MSME विकास के रास्ते में अहम साथी हैं. उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि चैंपियन की तरह हम उन्हें बढ़ाएं. हम इसके लिए 10 हजार करोड़ रुपये का बजट दे रहे हैं जिससे उद्यमियों को फायदा मिले. 



  • Feb 01, 2026 11:25 IST

    Union Budget 2026 LIVE Updates: बजट भाषण के दौरान वित्त मंत्री ने बताए अपने कर्तव्य

    लोकसभा में वित्त भाषण पढ़ते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि, हमारा पहला कर्तव्य है कि अर्थव्यवस्था को तेजी से बढ़ाएं. उथल-पुथल वाले वैश्विक माहौल में स्थिर बने रहें. उन्होंने कहा कि बजट का फायदा हर गरीब को हो, रिफॉर्म एक्सप्रेस तेजी से आगे बढ़ रही है. ये अपनी गति को बरकरार रखेगी. वित्त मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार राज्यों के साथ मिल कर काम कर रही है. 



  • Feb 01, 2026 11:22 IST

    Union Budget 2026 LIVE Updates: लोकसभा में बजट भाषण पढ़ रही वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

    लोकसभा में बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि, पिछले 12 वर्षों में जब से हमने जिम्मेदारी संभाली है, देश की आर्थिक यात्रा स्थिरता, वित्तीय अनुशासन, सतत विकास और नियंत्रित महंगाई से पहचानी गई है. उन्होंने कहा कि यह अनिश्चितता और वैश्विक व्यवधानों के दौर में लिए गए हमारे सोच-समझकर किए गए फैसलों का नतीजा है.



  • Feb 01, 2026 11:20 IST

    Union Budget 2026 LIVE Updates: निवेश पर काम कर रही हमारी सरकार- वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

    लोकसभा में बजट भाषण के दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि, हमारी सरकार बीते 12 साल से निवेश बढ़ाने पर काम कर रही है. 



  • Feb 01, 2026 11:19 IST

    Union Budget 2026 LIVE Updates: रणनीतिक क्षेत्रों में विनिर्माण को बढ़ावा देना हमारा मकसद- वित्त मंत्री

    वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण के दौरान कहा कि, "आर्थिक विकास को गति देने और उसे बनाए रखने के लिए, मैं छह क्षेत्रों में हस्तक्षेप का प्रस्ताव करती हूं - 7 रणनीतिक क्षेत्रों में विनिर्माण को बढ़ावा देना; विरासत में मिले औद्योगिक क्षेत्रों को पुनर्जीवित करना; अग्रणी लघु एवं मध्यम उद्यमों का निर्माण करना; बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देना; दीर्घकालिक सुरक्षा और स्थिरता सुनिश्चित करना; शहरी आर्थिक क्षेत्रों का विकास करना."



  • Feb 01, 2026 11:16 IST

    Union Budget 2026 LIVE Updates: हमने देश से गरीबी हटाने के लिए काम किए- वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

    वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण के दौरान कहा कि, हमने देश से गरीबी हटाने के लिए कई काम किए हैं. उन्होंने कहा कि नई तकनीक आ रही है, जिससे कई बदलाव हो रहे हैं.



  • Feb 01, 2026 11:13 IST

    Union Budget 2026 LIVE Updates: 'हम तीन कर्तव्यों पर कर रहे काम', लोकसभा में बजट पेश करते हुए बोलीं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

    वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में बजट पेश करते हुए कहा कि, घरेलू विनिर्माण क्षमता का निर्माण किया गया है, ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत किया गया. सरकार ने लोकलुभावनवाद की बजाय आम लोगों को प्राथमिकता दी है. उन्होंने कहा कि सरकार ने बयानबाज़ी की जगह सुधारों को चुना है. वित्त मंत्री ने कहा कि मोदी सरकार ने असमंजस छोड़कर निर्णायक कार्रवाई का रास्ता अपनाया है. वित्त मंत्री ने कहा कि भारत की विकास यात्रा लगातार आर्थिक वृद्धि और नियंत्रित महंगाई से चिन्हित रही है. नीतिगत फैसलों से मजबूत मैक्रो-आर्थिक स्थिरता सुनिश्चित हुई है.



  • Feb 01, 2026 11:09 IST

    Union Budget 2026 LIVE Updates: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लोकसभा में बजट भाषण शुरू, संत रविदास का नाम लेकर की शुरुआत

    वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बजट भाषण शुरू हो गया है, उन्होंने संत रविदास का नाम लेकर बजट भाषण की शुरुआत की.



  • Feb 01, 2026 11:02 IST

    Union Budget 2026 LIVE Updates: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लोकसभा में पेश कर रहीं बजट

    संसद की कार्यवाही शुरु हो चुकी है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लोकसभा में बजट पेश कर रही हैं. ये उनका लगातार नौवां बजट है. बजट की कॉपी भी संसद भवन पहुंच चुकी हैं.



  • Feb 01, 2026 10:55 IST

    Union Budget 2026 LIVE Updates: टहमें उम्मीद बजट से खुश होगा देशट, बीजेपी सांसद मनोज तिवारी

    बजट से पहले बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि, "मुझे बजट से सकारात्मक उम्मीदें हैं. मुझे आशा है कि देश बजट से खुश होगा."



  • Feb 01, 2026 10:53 IST

    Union Budget 2026 LIVE Updates: केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी बजट को मंजूरी, वित्त मंत्री थोड़ी देर में पेश करेंगी आम बजट

    केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बजट 2026-27 को मंजूरी दे दी है. थोड़ी देर बाद केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लोकसभा में बजट पेश करेंगी.



  • Feb 01, 2026 10:51 IST

    Union Budget 2026 LIVE Updates: 'विकसित भारत को बढ़ाने वाला होगा बजट', डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य

    बजट से पहले उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केपी मौर्य ने कहा कि, "यह बजट विकसित भारत, विकसित उत्तर प्रदेश, विकसित गांवों, विकसित शहरों के लिए है. हम सभी केंद्रीय बजट का इंतजार कर रहे हैं."



  • Feb 01, 2026 10:48 IST

    Union Budget 2026 LIVE Updates: 'अच्छा होगा इस बार का बजट', केंद्रीय मंत्री जुएल ओराम

    केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण थोड़ी देर में लोकसभा में बजट पेश करेंगी. बजट से पहले केंद्रीय मंत्री जुएल ओराम ने कहा, "बजट आने दीजिए, यह अच्छा होगा."



  • Feb 01, 2026 10:44 IST

    Union Budget 2026 LIVE Updates: 'भारतीय अर्थव्यवस्था में कई ढांचागत समस्याएं', बजट से पहले बोले कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी

    बजट से पहले कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने कहा कि, "भारतीय अर्थव्यवस्था में कई ढांचागत समस्याएं हैं जिनका समाधान एक दशक से नहीं हुआ है. निजी पूंजी निवेश में कोई खास वृद्धि नहीं हुई है. प्रत्यक्ष विदेशी निवेश में गिरावट आई है. मुझे उम्मीद है कि वित्त मंत्री भारतीय अर्थव्यवस्था में मौजूद ढांचागत असमानताओं को पहचानेंगे और ईमानदारी से उनका समाधान करने का प्रयास करेंगे."



  • Feb 01, 2026 10:40 IST

    Union Budget 2026 LIVE Updates: युवाओं को रोजगार की बहुत जरूरत- कांग्रेस नेता सचिन पायलट

    थोड़ी देर में वित्त मंत्री लोकसभा में बजट पेश करेंगी. ऐसे में कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा, "केंद्र सरकार आज बजट पेश करेगी. पिछले कई वर्षों से हमने देखा है कि बजट सरकार के इरादों को व्यक्त करने का एक जरिया बन गया है. वर्षों से सत्ता में होने के बावजूद, मुझे लगता है कि भाजपा सरकार ने उन मुद्दों पर ध्यान केंद्रित किया है जिनका जमीनी स्तर पर कोई खास असर नहीं है. सरकार ने एमजीएनआरईजीए को लगभग खत्म करने के लिए एक नया कानून बनाया है. वे कहते हैं कि वे इसमें सुधार कर रहे हैं, लेकिन हकीकत यह है कि इस देश में औसतन 35 दिनों की एमजीएनआरईजीए का उपयोग हो रहा है. वे 125 दिनों का वादा कर रहे हैं. पहले जो फैसले गांवों में, पंचायतों में लिए जाते थे - जहां सरपंच और जन प्रतिनिधि धन की मांग करते थे और बजट की कोई कमी नहीं होती थी. अब, सरकार ने बजट तय कर लिया है और काम दिल्ली द्वारा थोपा जाएगा. इसलिए, यह सरकार गरीबों की आर्थिक सुरक्षा छीनने की कोशिश कर रही है। उन्होंने तीन काले कानूनों को भी उसी हठधर्मिता के साथ तैयार किया था. हम चाहते हैं कि आने वाले वित्तीय वर्ष में वे गरीबों, किसानों, युवाओं और मध्यम वर्ग."



  • Feb 01, 2026 10:37 IST

    Union Budget 2026 LIVE Updates: 'महिला सशक्तिकरण सरकार की प्राथमिकता', बिहार के मंत्री दिलीप जायसवाल

    बजट से पहले बिहार के मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा, "केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बजट घरेलू खपत और लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) पर केंद्रित होगा. महिला सशक्तिकरण सरकार की प्राथमिकता है. 'लोकल फॉर वोकल' होने पर रोजगार के अवसर बढ़ेंगे. भारत सरकार बिहार की सभी जरूरतों को पूरा कर रही है. बजट का मुख्य फोकस वीबी जी आरएएम जी के लिए धनराशि के आवंटन पर होगा."



  • Feb 01, 2026 10:34 IST

    Union Budget 2026 LIVE Updates: असाधारण होगा ये बजट- रेल राज्य मंत्री वी. सोमन्ना

    केंद्रीय वित्त मंत्री थोड़ी देर बाद लोकसभा में अपना  नौवां बजट पेश करेंगी. बजट से पहले रेल राज्य मंत्री वी. सोमन्ना ने कहा, "रेलवे आधुनिक भारत का विकास इंजन है, यह विकसित भारत का मजबूत स्तंभ है. प्रधानमंत्री मोदी का लक्ष्य हर क्षेत्र पर ध्यान केंद्रित करना है. यह एक असाधारण बजट होगा."



  • Feb 01, 2026 10:32 IST

    Union Budget 2026 LIVE Updates: बजट से पहले कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी का आया बयान

    आज मोदी सरकार का बजट आने वाला है. केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सुबह 11 बजे लोकसभा में बजट पेश करेंगी. इस दौरान कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने बजट को लेकर कहा कि हमें ज्यादा उम्मीदें नहीं है लेकिन देखते हैं क्या होता है.



  • Feb 01, 2026 10:30 IST

    Union Budget 2026 LIVE Updates: बजट से पहले क्या बोले सपा सांसद रामगोपाल यादव?

    केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज देश का बजट पेश करने वाली हैं. सभी सांसद संसद पहुंचने लगे हैं. इस दौरान सपा सांसद रामगोपाल यादव ने कहा कि बजट से कोई उम्मीद नहीं है. उन्होंने कहा की तीन-चार व्यापारी जो बता देंगे वैसा बजट तैयार होता है.



  • Feb 01, 2026 10:27 IST

    Union Budget 2026 LIVE Updates: बजट से पर्यटन सेक्टर को भी मिलेगा तोहफा

    केंद्रीय बजट से जुड़ी उम्मीदों पर अरुणाचल प्रदेश सरकार के ग्रामीण पर्यटन सलाहकार, सिक्किम सरकार के पर्यटन सलाहकार और पश्चिम बंगाल सरकार के पर्यटन विभाग के इकोटूरिज्म अध्यक्ष राज बसु ने कहा कि, "अगर हम सिलीगुड़ी की बात करें तो हमें बागडोगरा हवाई अड्डे का उन्नयन दिखेगा. सड़क नेटवर्क का विकास हो रहा है. नई जलपाईगुड़ी रेलवे लाइन का निर्माण कार्य चल रहा है. बेहतर कनेक्टिविटी और बुनियादी ढांचे पर ध्यान दिया जा रहा है. स्वामित्व और उद्यमशीलता आधारित कौशल विकास को प्राथमिकता दी जानी चाहिए. बजट में ग्रामीण क्षेत्र के लिए बहुत कम आवंटन है. सीमावर्ती पर्यटन पर बहुत अधिक ध्यान दिया जा रहा है, जो बहुत महत्वपूर्ण है."



  • Feb 01, 2026 10:25 IST

    Union Budget 2026 LIVE Updates: अमरोहा के कलाकार ने चारकोल से बनाया वित्त मंत्री का स्केच

    केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज लगातार अपना नौवां बजट पेश करेंगी. इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के अमरोहा में जुहैब खान नाम के एक कलाकार ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बजट के साथ चारकोल से स्केच बनाया.



  • Feb 01, 2026 10:23 IST

    Union Budget 2026 LIVE Updates: 'विकसित और आत्मनिर्भर भारत के लिए होगा ये बजट', केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान

    संसद रवाना होने से पहले केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बजट को लेकर कहा कि ये बजट विकसित और आत्मनिर्भर भारत लिए होगा.



  • Feb 01, 2026 10:21 IST

    Union Budget 2026 LIVE Updates: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने आवास पर लगाया पौधा

    आज देश का बजट आने वाला है. जिसके लिए सभी सांसद संसद पहुंचने लगे हैं. संसद रवाना होने से पहले केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने आवास पर पौधारोपण किया.



  • Feb 01, 2026 10:19 IST

    Union Budget 2026 LIVE Updates: यह एक ऐतिहासिक बजट होगा- केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू

    बजट से पहले संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, "यह एक ऐतिहासिक बजट होगा. प्रधानमंत्री की 'सुधार एक्सप्रेस' विकसित भारत की ओर तेजी से आगे बढ़ेगी."



  • Feb 01, 2026 10:17 IST

    Union Budget 2026 LIVE Updates: 'सिर्फ पांच प्रतिशत लोगों के लिए बनता है बजट', सपा मुखिया अखिलेश यादव का आरोपा

    बजट से पहले सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि, "जिस सरकार से हमें कोई उम्मीद नहीं है, उससे पेश किए जा रहे बजट से हम क्या उम्मीद कर सकते हैं?पिछले कुछ बजटों में हमने देखा है कि वे केवल 5% लोगों के लिए बजट बनाते हैं. सरकार को यह आकलन करना चाहिए कि क्या उसने अपने सभी वादे पूरे किए हैं."



  • Feb 01, 2026 10:15 IST

    Union Budget 2026 LIVE Updates: 'विकसित भारत बनाने की दिशा में एक और कदम आगे बढ़ाने वाला होगा', केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत

    वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज अपना नौवां बजट पेश करने वाली हैं. बजट से पहले केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि, "विश्वास रखिए, सरकार पिछले 11 वर्षों से जिस लक्ष्य के लिए काम कर रही है, वह है भारत को विकसित करना - 2014 से लेकर अब तक के सभी बजट इसी लक्ष्य की ओर एक कदम रहे हैं. यह बजट भी भारत को विकसित भारत बनाने की दिशा में एक और कदमल बढ़ाने वाला होगा."



  • Feb 01, 2026 10:03 IST

    Union Budget 2026 LIVE Updates: जनवरी 2026 में 1.93 लाख रुपये से ज्यादा हुआ GST संग्रह

    केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सुबह 11 बजे लोकसभा में देश का बजट पेश करेंगी. बजट से पहले जनवरी 2026 के जीएसटी संग्रह के आंकड़े सामने आए हैं. सरकारी सूत्रों के अनुसार, जनवरी 2026 में वस्तु एवं सेवा कर (GST) संग्रह 1,93,384 करोड़ रुपये तक पहुंच गया, जो पिछले वर्ष के इसी महीने की तुलना में 6.2 प्रतिशत अधिक रहा.



  • Feb 01, 2026 09:44 IST

    Union Budget 2026 LIVE Updates: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की मुलाकात, सुबह 11 बजे पेश करेंगी बजट

    केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज अपना नौवां बजट पेश करने वाली हैं. बजट से पहले वे राष्ट्रपति भवन पहुंची हैं. जहां उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की. इस दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राष्ट्रपति मुर्मू के साथ लाल रंग की बजट की डिजिटल डायरी दिखाती नजर आईं.



  • Feb 01, 2026 09:20 IST

    Union Budget 2026 LIVE Updates: 'बिना रोजगार के विकास किसी के लिए भी फायदेमंद नहीं', बजट से पहले बोले कांग्रेस सांसद शशि थरूर

    केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज अपना नौवां बजट पेश करने वाली हैं. बजट से पहले कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा, "हम सभी वित्त मंत्री के बयान का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. आर्थिक सर्वेक्षण में अच्छी आर्थिक वृद्धि का अनुमान है. लेकिन क्या इस वृद्धि के साथ रोजगार भी पैदा होंगे? बिना रोजगार के विकास किसी के लिए भी फायदेमंद नहीं होता. इसलिए, हम यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि भारत के युवाओं के लिए रोजगार पैदा करने के लिए उनके पास कौन सी योजनाएं हैं. इसके अलावा, और भी कई बातें होंगी. केरल में, जहां चुनाव नजदीक हैं, हम यह देखने के लिए उत्सुक हैं कि केंद्र सरकार हमें क्या लाभ दे सकती है."



  • Feb 01, 2026 09:15 IST

    Union Budget 2026 LIVE Updates: राष्ट्रपति भवन पहुंचीं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, सुबह 11 बजे लोकसभा में पेश करेंगी बजट

    वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण वित्त मंत्रालय से निकलकर राष्ट्रपति भवन पहुंची हैं. जहां वह राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात कर रही हैं. राष्ट्रपति से मुलाकात के बाद वह संसद के लिए रवाना होंगी.



  • Feb 01, 2026 09:12 IST

    Union Budget 2026 LIVE Updates: अपनी टीम के साथ वित्त मंत्रालय के बाहर निकलीं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, सुबह 11 बजे पेश करेंगी बजट

    वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज अपना नौवां बजट पेश करेंगी. थोड़ी देर पहले वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अपनी टीम के साथ वित्त मंत्रालय से बाहर निकली. इस दौरान उन्होंने बजट की पहली झलक दिखाई.



  • Feb 01, 2026 08:49 IST

    Union Budget 2026 LIVE Updates: आम आदमी को क्या हैं बजट से उम्मीदें?

    वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज अपना नौवां बजट पेश करेंगी. इस बजट से महिलाओं को भी काफी उम्मीदें हैं. डिशा में महिला उद्यमी बजट को लेकर अपनी अपेक्षाएं साझा कर रही हैं. जाजपुर की मैत्री का कहना है कि, "मेरी अपेक्षा है कि आवश्यक वस्तुएं, जैसे कि दो चूल्हे वाला गैस बर्नर, मध्यम वर्ग और निम्न आय वर्ग के लिए वास्तव में आवश्यक हैं. इन पर 18% जीएसटी लगता है. इसे कम किया जाना चाहिए. आजकल वायु प्रदूषण बहुत अधिक है. एयर प्यूरीफायर पर जीएसटी कम किया जाना चाहिए और इन्हें सस्ता बनाया जाना चाहिए. हर साल की तरह, आयकर स्लैब को फिर से परिभाषित किया जाना चाहिए. कर संरचना ऐसी होनी चाहिए कि करदाता आबादी तक अधिकतम पहुंच हो. एक महिला उद्यमी के रूप में, मैं महिला नेतृत्व वाले व्यवसायों और पूरी तरह से महिलाओं के स्वामित्व वाले व्यवसायों के लिए थोड़ी कर राहत चाहूंगी ताकि अधिक से अधिक महिलाएं व्यवसाय में प्रवेश करें और रोजगार सृजित करें."



  • Feb 01, 2026 08:34 IST

    Union Budget 2026 LIVE Updates: कर्तव्य भवन पहुंची वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, सुबह 11 बजे लोकसभा में पेश करेंगी बजट

    केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला आज बजट पेश करेंगी. इससे पहले वित्त मंत्री कर्तव्य भवन पहुंच गई हैं. वह सुबह 11 बजे लोकसभा में देश का बजट पेश करेंगीं. जो उनका लगातार नौवां बजट होगा.



  • Feb 01, 2026 07:39 IST

    Union Budget 2026 LIVE Updates: क्या होती है मुद्रास्फीति? क्या पड़ता है इससे असर

    मुद्रास्फीति से तात्पर्य अर्थव्यवस्था में वस्तुओं और सेवाओं की समग्र कीमतों में निरंतर वृद्धि से है. मुद्रास्फीति बढ़ने पर मुद्रा की क्रय शक्ति घट जाती है. मुद्रास्फीति दर यह मापती है कि किसी निश्चित अवधि में कीमतें कितनी तेज़ी से बढ़ रही हैं.



  • Feb 01, 2026 07:38 IST

    Union Budget 2026 LIVE Updates: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण करेंगी 75 साल पुरानी बजट परंपरा से बड़ा बदलाव

    वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज अपना नौवां बजट पेश करेंगी. इस साल का केंद्रीय बजट 75 साल पुरानी परंपरा को तोड़ने वाला है. सूत्रों के मुताबिक, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अपने भाषण के 'भाग बी' में भारत के आर्थिक भविष्य के लिए एक विस्तृत दृष्टिकोण प्रस्तुत करेंगी. पिछले केंद्रीय बजटों में, अधिकांश मुख्य बातें 'भाग ए' में होती थीं, जबकि 'भाग बी' कर और नीतिगत घोषणाओं तक ही सीमित रहता था. सूत्रों के मुताबिक, इस बार 'भाग बी' में भारत के 21वीं सदी के दूसरे चरण में प्रवेश करने के साथ-साथ अल्पकालिक प्राथमिकताओं और दीर्घकालिक लक्ष्यों की रूपरेखा प्रस्तुत की जाएगी, जिसमें देश की स्थानीय शक्तियों और वैश्विक महत्वाकांक्षाओं पर प्रकाश डाला जाएगा.



  • Feb 01, 2026 07:34 IST

    Union Budget 2026 LIVE Updates: क्या हैं MSME सेक्टर की मांगे?

    इस बार के बजट में एमएसएमई सेक्टर को भी काफी उम्मीदें हैं. व्यापार संबंधी अनिश्चितताओं से निपटने के लिए डेलॉयट इंडिया MSME को समर्थन देने की सिफारिश की है. जिसमें MSME के ​​लिए निर्यात ऋण और रियायती वित्तपोषण का विस्तार, ऋण गारंटी योजनाओं को मजबूत करने और अधिक क्षेत्रों तक इसका दायरा बढ़ाने की भी सिफारिश की है. इसके अलावा MSME की अंतिम-मील प्रतिस्पर्धात्मकता को बेहतर बनाने के लिए व्यापक प्रशिक्षण प्रदान करने, सरलीकृत डिजिटल प्रक्रियाओं के माध्यम से अनुपालन का बोझ कम करने और शुल्क-संवेदनशील क्षेत्रों (लाल वस्त्र, रत्न, आभूषण, चमड़ा) की पहचान करने और लक्षित निर्यात प्रोत्साहन या शुल्क छूट में वृद्धि प्रदान करने की सिफारिश की है.



Union Budget 2026
Advertisment