Budget 2026: महिला शक्ति का प्रतीक, निर्मला सीतारमण 9वीं बार बजट पेश करके रचेंगी नया अध्याय

Budget 2026: देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एक फरवरी 2026 को संसद में नौवीं बार बजट पेश कर रही हैं. वे साल 2019 से देश के वित्त मंत्रालय का जिम्मा संभाल रहीं हैं.

Budget 2026: देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एक फरवरी 2026 को संसद में नौवीं बार बजट पेश कर रही हैं. वे साल 2019 से देश के वित्त मंत्रालय का जिम्मा संभाल रहीं हैं.

author-image
Jalaj Kumar Mishra
New Update
nirmala sitharaman ninth budget 2026 on 1 february

Budget 2026

Budget 2026: एक फरवरी 2026 को वित्त मंत्री निर्मला सीतरमण संसद में बजट पेश कर रही हैं. खास बात है कि सीतारमण लगातार नौंवीं बार इस बार संसद में बजट पेश करेंगी, जो अपने आप में एक नया रिकॉर्ड है. वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच आ रहे इस बजट से आर्थिक विकास को तेज करने वाले सुधारों की उम्मीद की जा रही है. 

Advertisment

एक फरवरी को नौवां बजट पेश करने के बाद सीतारमण, पूर्व प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई के रिकॉर्ड के बहुत पास पहुंच जाएंगी. मोरारजी देसाई ने अलग-अलग वक्त में कुल 10 बजट पेश किए थे. 1959 से 1964 के बीच वित्त मंत्री के रूप में उन्होंने छह बजट तो 1967 से 1969 के बीच देसाई ने चार बजट पेश किए थे. पूर्व वित्त मंत्री पी चिंदबरम ने नौ बार तो प्रणव मुखर्जी ने आठ बार बजट पेश किया था. हालांकि, लगातार सबसे ज्यादा बार बजट पेश करने का रिकॉर्ड निर्मला सीतारमण के नाम ही होगा. खास बात है कि निर्मला ने अब तक के सारे बजट एक ही प्रधानमंत्री नेतृत्व में पेश किया है और ये भी एक रिकॉर्ड ही है.

2019 में दूसरी बार एनडीए सरकार आने के बाद निर्मला सीतारमण को वित्त मंत्री बनाया गया था. 2024 में तीसरी बार सत्ता में आने के बाद भी मोदी सरकार ने निर्मला सीतारमण के कंधों पर ही वित्त मंत्रालय का जिम्मा सौंपा. वे अब तक आठ बार बजट पेश कर चुकी हैं.  

अब जानें बजट से जुड़े कुछ रिकॉर्ड्स

आजाद भारत का पहला आम बजट 26 नवंबर 1947 को देश के पहले वित्त मंत्री आर. के. शनमुखम चेट्टी ने पेश किया था. सबसे ज्यादा बजट पेश करने का रिकॉर्ड मोरारजी देसाई के नाम है, उन्होंने कुल 10 बार बजट पेश किए. इसके बाद ये रिकॉर्ड पी चिदंबरम का नाम है, जिन्होंने कुल नौ बार बजट पेश किया है. सूची में तीसरे नंबर पर प्रणब मुखर्जी हैं, जिन्होंने वित्त मंत्री के रूप में आठ बजट पेश किए हैं. ध्यान देने वाली बात है कि उपरोक्त तीनों वित्त मंत्रियों ने अलग-अलग वक्त में पेश किए हैं, लगातार नहीं. वित्त मंत्री के रूप में मनमोहन सिंह ने 1991 से 1995 के बीच लगातार पांच बार बजट पेश किया था. 

  • सबसे लंबा बजट भाषण निर्मला सीतारमण ने 1 फरवरी 2020 को दिया था, जो दो घंटे 40 मिनट तक चला था. 
  • सबसे छोटा बजट भाषण हिरूभाई मुल्जीभाई पटेल ने 1977 में दिया था, जिसमें सिर्फ 800 शब्द थे.

2017 में तय की गई बजट पेश करने की तारीख

पहले शाम 5 बजे बजट पेश किया जाता था, लेकिन 1999 में समय को बदलकर सुबह 11 बजे कर दिया गया. इसके अलावा, 2017 से बजट पेश करने की तारीफ एक फरवरी तय कर दी गई है, जिससे नया वित्त वर्ष शुरू होते ही बजट को लागू किया जा सके.

Budget 2026
Advertisment