/newsnation/media/media_files/2026/02/01/nirmala-sitharaman-2026-02-01-12-04-58.jpg)
यूनियन बजट 2026 Photograph: (Sansad Tv)
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज संसद में बजट पेश करते हुए स्वास्थ्य और पर्यटन क्षेत्र के लिए एक क्रांतिकारी कदम उठाया है. सरकार ने भारत को वैश्विक चिकित्सा पर्यटन (Medical Tourism) के केंद्र के रूप में स्थापित करने के लिए एक नई योजना का प्रस्ताव रखा है.
राज्यों के सहयोग से विकसित होंगे 5 रीजनल हब
वित्त मंत्री ने घोषणा की कि केंद्र सरकार देश में 5 विशेष रीजनल मेडिकल हब स्थापित करने के लिए राज्यों को सहायता प्रदान करेगी. इन केंद्रों का उद्देश्य दुनिया भर से आने वाले मरीजों को विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं, आधुनिक तकनीक और किफायती इलाज उपलब्ध कराना है. सीतारमण ने कहा, "भारत की चिकित्सा क्षमताओं को दुनिया के सामने लाने और मेडिकल टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए हम राज्यों के साथ मिलकर काम करेंगे.
क्यों खास है यह पहल?
भारत अपनी कम लागत और उच्च गुणवत्ता वाली सर्जरी और उपचार (जैसे हार्ट सर्जरी, योग और आयुष) के लिए पहले से ही प्रसिद्ध है. इन 5 नए हब के बनने से न केवल विदेशी मुद्रा में वृद्धि होगी, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार के हजारों नए अवसर भी पैदा होंगे. यह योजना 'हीलिंग इन इंडिया' मिशन को एक नई ऊंचाई पर ले जाने का काम करेगी.
Union Budget 2026-27 | Union Finance Minister Nirmala Sitharaman says, "To promote India as a medical tourism hub, I propose a scheme to support states to set up 5 regional hubs in the country." pic.twitter.com/vNKNXn4rGz
— ANI (@ANI) February 1, 2026
ये भी पढ़ें- वित्त मंत्री ने कंपोनेंट मैन्युफैक्चरिंग स्कीम का परिव्यय बढ़ाकर 40,000 करोड़ रुपए किया, आईएसएम 2.0 का भी ऐलान हुआ
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us