Union Budget 2026: बजट में रोजगार सेक्टर के लिए क्या ऐलान हुआ? जानें एडिटर इन चीफ मनोज गैरोला से

Union Budget 2026: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट का ऐलान रविवार को कर दिया है. बजट में रोजगार के लिए क्या घोषणाएं हुई हैं, इस बारे में न्यूजनेशन नेटवर्क के एडिटर इन चीफ मनोज गैरोला ने क्या बताया, आइये जानते हैं…

author-image
Jalaj Kumar Mishra
New Update

Union Budget 2026: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट का ऐलान रविवार को कर दिया है. बजट में रोजगार के लिए क्या घोषणाएं हुई हैं, इस बारे में न्यूजनेशन नेटवर्क के एडिटर इन चीफ मनोज गैरोला ने क्या बताया, आइये जानते हैं…

Union Budget 2026: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने केंद्रीय बजट 2025-26 का ऐलान कर दिया है. उन्होंने हर वर्ग के लिए कोई न कोई घोषणा जरूर की है. आम आदमी के लिए सबसे जरूरी है, रोजगार. बजट में इंफ्रास्ट्रक्चर, मैन्यूफैक्चरिंग सेक्टर के लिए बड़े ऐलान किए गए हैं, जिससे आम आदमी को रोजगार तो मिलेगा ही. इस मुद्दे पर न्यूजनेशन नेटवर्क के एडिटर इन चीफ मनोज गैरोला ने विस्तार से समझाया. 

Advertisment

हां, देखिए ऐसा है कि अगर हम बात करें टेक्सटाइल सेक्टर की या फिर जेम्स एंड ज्वेलरी, फिशरीज वगैरह की तो ये वो सेक्टर हैं, जिनको कि ट्रंप के 50% टैरिफ की मार पड़ी है ये या फिर हम बात करें इलेक्ट्रॉनिक सेक्टर की, जहां पीएलआई स्कीम को 20 हजार करोड़ से बढ़ाकर 40 हजार करोड़ किया है, ये सारे के सारे मैन्युफैक्चरिंग के सेक्टर हैं और इलेक्ट्रॉनिक्स छोड़ दें तो बाकी जो सेक्टर्स हैं वो सारे के सारे ऐसे हैं, जहां लेबर की बहुत ज्यादा आवश्यकता होती है. 

इससे जॉब क्रिएशन होगा- एडिटर इन चीफ

उन्होंने आगे कहा कि जब हम कंप्लायंसेस कम करेंगे और एमएसएमई सेक्टर को बढ़ावा देंगे और इनके लिए टैक्स रिजीम को हम सिंपलीफाई करेंगे और इनको बनाने के लिए जो इनपुट्स चाहिए होते हैं तो उसमें अगर कस्टम ड्यूटी को हम सिंपलीफाई करते हैं और उसे जीरो तक कर देते हैं तो मेरे ख्याल से इन सेक्टर को बूस्ट मिलेगा. इससे जॉब क्रिएशन होगा. 

Union Budget 2026
Advertisment