'लिपस्टिक अंडर माय बुर्का' का दूसरा ट्रेलर देखकर 'शरमा' जाएगा सेंसर बोर्ड
कोंकणा सेन समेत रत्ना पाठक शाह, अहाना और प्लाबिता बोरठाकुर जैसे कलाकारों की दबी इच्छाओं को 'बुर्के' के प्रतीक के रूप में दिखाया गया है।
नई दिल्ली:
सेंट्रल बोर्ड ऑफ़ फिल्म सर्टिफिकेशन के बीच खींचतानी के बाद 'लिपस्टिक अंडर माय बुर्का' 21 जुलाई को रिलीज होने वाली है। आज फिल्म का दूसरा ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर देखकर फिल्म को सेंसर बोर्ड के सर्टिफिकेट देने से इंकार का कारण का अंदाजा लगाया जा सकता है।
ट्रेलर की शुरूआत फिल्म को सर्टिफिकेट देने पर लगी रोक के विरोध में छपे आर्टिकल से होते हुए कोंकणा सेन समेत रत्ना पाठक शाह, अहाना और प्लाबिता बोरठाकुर जैसे कलाकारों की दबी इच्छाओं को 'बुर्के' के प्रतीक के रूप में दिखाया गया है।
फिल्म का ट्रेलर बेहद बोल्ड है। अपने तरीके से जिंदगी जीने की इच्छा रखने वाले चार अलग-अलग उम्र की महिलाओं के हक की कहानी को दिखाता है। प्रकाश झा के प्रोडक्शन में बनी इस फिल्म का डायरेक्शन अलंकृता श्रीवास्तव ने किया है।
It's here! Watch the new #LipstickUnderMyBurkha trailer now: https://t.co/3w8CULqXL4 #LipstickRebellionBegins in cinemas 21 July! 💄💋 pic.twitter.com/sar1BO8FSh
— 💄 Under My Burkha (@LipstickMovie) June 27, 2017
इस वजह से नहीं दिया था सर्टिफिकेट
पहलाज निहलानी की अध्यक्षता वाला सीबीएफसी इस फिल्म को प्रमाणपत्र देने से कतराता रहा है। उसका कहना था कि इस फिल्म में अश्लील और गाली-गलौज वाले शब्दों की भरमार है। उसके बाद निर्माताओं ने न्यायाधिकरण में अपील की थी।
इसे भी पढ़ें: निकोल किडमैन और केंडल जेनर के साथ नजर आईं प्रियंका चोपड़ा
कई अवॉर्ड जीत चुकी है
फिल्म 'लिपस्टिक अंडर माई बुर्का' फ्रांस में हुए फिल्म्स जे फेमिस क्रेटील में ग्रैंड जूरी पुरस्कार जीतने के साथ ही विदशों में हुए कई फिल्म महोत्सवों में कई अवॉर्ड जीत चुकी है। यह फिल्म आधिकारिक रूप से दुनियाभर में 25 फिल्म महोत्सवों से ज्यादा का हिस्सा बन चुकी है।
इसे भी पढ़ें: मेघना गुलजार की अगली फिल्म में नजर आएंगी आलिया भट्ट, बनेंगी विकी कौशल की कश्मीरी दुल्हन
यहां देखें फिल्म का ट्रेलर
इसे भी पढ़ें: आमिर खान ने 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' के लिए छिदवाए कान और नाक, तस्वीर वायरल
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Maa Laxmi Shubh Sanket: अगर आपको मिलते हैं ये 6 संकेत तो समझें मां लक्ष्मी का होने वाला है आगमन
-
Premanand Ji Maharaj : प्रेमानंद जी महाराज के इन विचारों से जीवन में आएगा बदलाव, मिलेगी कामयाबी
-
Aaj Ka Panchang 29 April 2024: क्या है 29 अप्रैल 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल का समय
-
Arthik Weekly Rashifal: इस हफ्ते इन राशियों पर मां लक्ष्मी रहेंगी मेहरबान, खूब कमाएंगे पैसा