कमल हासन की फिल्म 'विश्वरूपम 2' का पोस्टर आउट, जानें कब रिलीज होगी फिल्म
कमल हासन ने फिल्म के निर्देशन के साथ-साथ इसकी कहानी भी खुद लिखी है। यह फिल्म इसी साल बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होगी।
नई दिल्ली:
कमल हासन की मोस्ट अवेटेड अपकमिंग फिल्म 'विश्वरूपम 2' का पहला पोस्टर मंगलवार को रिलीज हो गया। तमिल, तेलुगू और हिंदी में रिलीज होने वाली इस फिल्म का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
कमल हासन ने ट्विटर पर अपनी फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज किया। इस पोस्टर में वह तिरंगे के साथ नजर आ रहे हैं। वहीं, उनके चेहरे पर पट्टी भी बंधी है, जो थोड़ा हैरान करने वाली है। उन्होंने लिखा, 'मेरे देश और यहां के लोगों के प्यार के साथ...'
With love my country and it's people pic.twitter.com/3zdir7u1Gh
— Kamal Haasan (@ikamalhaasan) May 2, 2017
ये भी पढ़ें: जानें साउथ फिल्मों के सुपरस्टार महेश बाबू की 'स्पाइडर' कब होगी रिलीज (VIDEO)
कमल हासन ने खुद लिखी कहानी
कमल हासन ने फिल्म के निर्देशन के साथ-साथ इसकी कहानी भी खुद लिखी है। यह फिल्म 7 अक्टूबर को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होगी। खबरों के मुताबिक, फिल्म का बजट 75 करोड़ रुपये है।
ये भी पढ़ें: बॉक्स ऑफिस पर जारी है 'बाहुबली 2' का धमाल, चार दिनों में कमाए 650 करोड़
साल 2013 में आई थी 'विश्वरूपम'
बता दें कि यह फिल्म साल 2013 में आई 'विश्वरूपम' का सीक्वल है। इसका फर्स्ट लुक सामने आने पर फैंस की उत्सुकता और बढ़ गई है। 'विश्वरूपम' एक भारतीय जासूसी रोमांचक फिल्म है। इस फिल्म में कमल हासन के अलावा राहुल बोस, शेखर कपूर और पूजा कुमार जैसे कलाकार नजर आए थे।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Rang Panchami 2024: आज या कल कब है रंग पंचमी, पूजा का शुभ मुहूर्त और इसका महत्व जानिए
-
Good Friday 2024: क्यों मनाया जाता है गुड फ्राइडे, जानें ये 5 बड़ी बातें
-
Surya Grahan 2024: सूर्य ग्रहण 2024 किन राशि वालों के लिए होगा लकी
-
Bhavishya Puran Predictions: भविष्य पुराण के अनुसार साल 2024 की बड़ी भविष्यवाणियां