टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा ने कहा- विराट-अनुष्का को मीडिया का सामना करना ही होगा
सानिया मिर्जा ने कहा मुझे मीडिया की बढ़ा-चढ़ा कर की जाने वाली बातें पसंद नहीं। विराट और अनुष्का की शादी की बात शानदार है।
कोलकाता:
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शोएब मलिक और भारतीय महिला टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा की शादी सात साल पहले हर मीडिया चैनल और अखबारों की सुर्खियों में थी।
अब ऐसा ही हाल भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की शादी का भी है। सानिया मिर्जा ने कहा कि दिल्ली और मुंबई में इस स्टार जोड़ी की रिसेप्शन पार्टी में वह शामिल नहीं हो पाएंगी।
जयदीप मुखर्जी अकादमी में शनिवार को आयोजित प्रेमजी लाल इंन्विटेशनल टेनिस टूर्नामेंट में शामिल सानिया से जब पूछा गया कि वह इन दोनों को किस प्रकार व्यक्तिगत रूप से जानती हैं, तो उन्होंने सीधा जवाब नहीं दिया।
सानिया ने कहा, 'मुझे नहीं पता कि मैं इस रिसेप्शन पार्टी में शामिल हो पाउंगा कि नहीं। मैं भारत में नहीं रहूंगी। मैं 21 दिसम्बर को दुबई जा रही हूं।'
उन्होंने कहा, 'मुझे मीडिया की बढ़ा-चढ़ा कर की जाने वाली बातें पसंद नहीं। विराट और अनुष्का की शादी की बात शानदार है। हर कोई जानता है कि वह लंबे समय से एक-दूसरे के साथ थे। इससे बेहतर और क्या हो सकता है कि दो प्यार करने वाले लोग शादी के बंधन में बंध गए हैं। दोनों शादी कर चुके हैं और दोनों जानते हैं कि मीडिया उनके कैसे आगे-पीछे है। इसलिए, वे शादी के लिए इटली चले गए।'
सानिया ने कहा, 'हालांकि, एक समय पर उन्हें मीडिया का सामना करना होगा। शादी में वैसे ही बहुत-सा दबाव होता है और ऐसे में ऐसी बड़ी शादी बहुत जटिल परिस्थिति वाली होती है। मेरी बहन की शादी हुई थी, जो उतने बड़े स्तर पर नहीं हुई थी। हालांकि, फिर भी हम लोग काफी दबाव में थे।'
सानिया ने विराट और अनुष्का को ट्वीट के जरिए शादी की शुभकामनाएं दी थी। भारत की 31 वर्षीया टेनिस खिलाड़ी घुटने की चोट के कारण अगले साल आस्ट्रेलिया ओपन टेनिस टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले पाएंगी।
और पढ़ें: विजय दिवस पर अनुपम खेर सहित कई बॉलीवुड हस्तियों ने भारतीय सेना को किया सलाम
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Nitesh Tiwari Ramayana: राम अवतार में नजर आए रणबीर कपूर, सीता मां बनीं सई पल्लवी, फिल्म के सेट से लीक हुईं तस्वीरें
-
Yodha OTT Release: सिनेमाघरों के बाद अब OTT पर रिलीज होगी योद्धा, सिद्धार्थ मल्होत्रा के फैंस हुए एक्साइटेड
-
'हेड ऑफ स्टेट' के सेट पर 'चीफ ट्रबलमेकर' बनीं प्रियंका की लाड़ली,शेयर किया मालती का आईडी कार्ड
धर्म-कर्म
-
Vikat Sanakashti Chaturthi 2024: विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत कब? बस इस मूहूर्त में करें गणेश जी की पूजा, जानें डेट
-
Shukra Gochar 2024: शुक्र ने किया मेष राशि में गोचर, यहां जानें किस राशि वालों पर पड़ेगा क्या प्रभाव
-
Buddha Purnima 2024: कब है बुद्ध पूर्णिमा, वैशाख मास में कैसे मनाया जाएगा ये उत्सव
-
Shani Shash Rajyog 2024: 30 साल बाद आज शनि बना रहे हैं शश राजयोग, इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी