विनोद खन्ना हमेशा परिवार के सदस्य रहेंगे: संजय दत्त
खन्ना (70) एक महीने से भी अधिक समय से अस्पताल में भर्ती थे। कुछ दिनों पहले ही उनकी एक तस्वीर वायरल हुई थी, जिसमें वह काफी कमजोर नज़र आ रहे थे।
मुंबई:
अभिनेता संजय दत्त ने दिग्गज अभिनेता विनोद खन्ना को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि दिवगंत अभिनेता उनके लिए पारिवारिक सदस्य जैसे थे और दिल में हमेशा रहेंगे। विनोद खन्ना का लंबी बीमारी के बाद गुरुवार को मुंबई में निधन हो गया।
संजय ने कहा, 'विनोद खन्ना जी के निधन की खबर दुखद है। मैंने उन्हें तब से देखा था, जब मैं एक बच्चा था और मैं ताउम्र उनके स्टाइल और करिश्माई व्यक्तित्व का कायल रहा हूं। वह एक सज्जन व्यक्ति थे। फिल्म उद्योग के लिए यह एक बड़ी क्षति है। वह दत्त परिवार के लिए हमेशा एक पारिवारिक सदस्य की तरह थे और हमेशा रहेंगे।'
ये भी पढ़ें: क्या आप गुरदासपुर के 'पुलों वाले खन्ना' को जानते हैं, जानिए, विनोद खन्ना को क्यों मिला यह नाम
खन्ना के परिवार में उनकी पूर्व पत्नी गीतांजलि और उनके बेटे अक्षय और राहुल हैं, जो अभिनेता हैं और उनकी वर्तमान पत्नी कविता और बेटे साक्षी और बेटी श्रद्धा हैं।
संजय ने खन्ना के साथ फिल्म 'खून का कर्ज' और 'क्षत्रिय' में काम कर चुके संजय ने खन्ना परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा, 'उनकी आत्मा को शांति मिले। कविता भाभी, अक्षय, राहुल और साक्षी के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं।'
ये भी पढ़ें: विनोद खन्ना की फिल्मों के वो सदाबहार गाने.. जो हमेशा उनकी याद दिलाएंगे (VIDEO)
खन्ना (70) एक महीने से भी अधिक समय से अस्पताल में भर्ती थे। कुछ दिनों पहले ही उनकी एक तस्वीर वायरल हुई थी, जिसमें वह काफी कमजोर नज़र आ रहे थे। हालांकि, कुछ लोगों ने कहा था कि उस तस्वीर को एडिट किया गया है। विनोद खन्ना कैंसर से पीड़ित थे।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Chanakya Niti: चाणक्य नीति क्या है, ग्रंथ में लिखी ये बातें गांठ बांध लें, कभी नहीं होंगे परेशान
-
Budhwar Ganesh Puja: नौकरी में आ रही है परेशानी, तो बुधवार के दिन इस तरह करें गणेश जी की पूजा
-
Sapne Mein Golgappe Khana: क्या आप सपने में खा रहे थे गोलगप्पे, इसका मतलब जानकर हो जाएंगे हैरान
-
Budhwar Ke Upay: बुधवार के दिन जरूर करें लाल किताब के ये टोटके, हर बाधा होगी दूर