logo-image

VIDEO: विनोद खन्ना की फिल्मों के वो सदाबहार गाने.. जो हमेशा उनकी याद दिलाएंगे

विनोद खन्ना ने एक से बढ़कर एक फिल्में तो की, लेकिन उनकी फिल्मों के गानें आज भी लोगों की जुबां पर कायम हैं।

Updated on: 27 Apr 2017, 06:21 PM

नई दिल्ली:

बॉलीवुड के मोस्ट हैंडसम कहे जाने वाले सदाबहार अभिनेता विनोद खन्ना ने दुनिया को अलविदा कह दिया। वे लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थे और गुरुवार को उन्होंने आखिरी सांस ली। विनोद खन्ना ने एक से बढ़कर एक फिल्में तो की, लेकिन उनकी फिल्मों के गानें आज भी लोगों की जुबां पर कायम हैं। 

साल 1971 में आई फिल्म 'मेरे अपने' का गाना 'कोई होता...जिसको अपना कह लेते यारों' उस दौर के हिट गानों में से एक है।

साल 1980 में फिल्म 'कुर्बानी' में विनोद खन्ना ने अमर के किरदार को निभाकर इस कैरेक्टर को अमर बना दिया। इस फिल्म का गाना 'हम तुम्हें चाहते हैं ऐसे..' को लोगों ने काफी पसंद किया।

इसके बाद साल 1990 में आई फिल्म 'जुर्म' में विनोद खन्ना और मीनाक्षी शेषाद्रि लीड रोल में थे। इस फिल्म का गाना 'जब कोई बात बिगड़ जाए..' को लोग आज भी गुनगुनाते हैं।

विनोद खन्ना की फिल्म 'दयावान' का गाना 'आज फिर तुमपे प्यार आया है' अपने टाइम का सबसे हिट रोमांटिक गाना था। इस गाने में माधुरी और विनोद की जोड़ी को लोगों ने काफी पसंद किया। 

साल 1979 में रिलीज हुई फिल्म लहु के दो रंग में किशोर कुमार का गाया हुआ गाना 'चाहिए थोड़ा प्यार थोड़ा प्यार चाहिए..' उस दौर का हिट गाना था। इसमें विनोद खन्ना के साथ शबाना आजमी थीं, जिन्हें विनोद मनाने की कोशिश कर रहे थे। 

'लगी आज सावन की फिर वो झड़ी है' चांदनी फिल्म का ये गाना, लोगों को रोमांटिक कर देता है। यह फिल्म साल 1989 में रिलीज हुई थी। 

मोहम्मद रफी और लता मंगेशकर की आवाज में ये गाना 'वादा कर ले साजना, तेरे बिन मैं ना रहूं..' आज भी फेमस है। यह गाना 'हाथ की सफाई' फिल्म का है, जो साल 1974 में रिलीज हुई थी। 

'रुक जाना नहीं तू कहीं हार के..' इस गाने के जरिए विनोद खन्ना ने हमें यह संदेश दिया है कि जिंदगी का सफर बस यूं ही चलता रहेगा, लेकिन आपको कभी हारना नहीं है। यह गाना फिल्म 'इम्तिहान' का है, जो साल 1974 में रिलीज हुई थी।

(IPL 10 की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)