logo-image

वरुण धवन की 'अक्टूबर' अगले साल होगी रिलीज, देखें फिल्म का फर्स्ट लुक

वरुण धवन की फिल्म 'जुड़वा 2' रिलीज हुई थी। इसमें जैकलीन फर्नांडीज और तापसी पन्नू भी थे। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की थी।

Updated on: 30 Oct 2017, 02:48 PM

मुंबई:

शुजीत सरकार की अपकमिंग मूवी अक्टूबर 13 अप्रैल 2018 को रिलीज होगी। इस फिल्म में वरुण धवन लीड एक्टर हैं। वहीं एक विज्ञापन से मशहूर हुईं बनिता संघू भी नजर आएंगी।

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्विटर पर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने ट्वीट किया, 'शुजीत सरकार की अक्टूबर 13 अप्रैल 2018 को रिलीज होगी। वरुण धवन लीड रोल में...।'

बता दें कि बनिता संधू लंदन की रहने वाली हैं। वह वोडाफोन के विज्ञापन में नजर आई थीं। इसके बाद डबलमिंट की एड 'एक अजनबी हसीना से' में भी दिखीं। इस गाने को यूट्यूब पर 6 मिलियन से ज्यादा लोगों ने देखा था।

ये भी पढ़ें: अनुपम खेर बोले- राष्ट्रगान के लिए खड़े होना देश के प्रति सम्मान है

हाल ही में वरुण धवन की फिल्म 'जुड़वा 2' रिलीज हुई थी। इसमें जैकलीन फर्नांडीज और तापसी पन्नू भी थे। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की थी।

 

She is the #October girl I was looking for #soojitsircar #ronnielahari

A post shared by Varun Dhawan (@varundvn) on Sep 2, 2017 at 4:43am PDT