मेट गाला 2017: सोशल मीडिया पर कुछ यूं उड़ा 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा की ड्रेस का मजाक
प्रियंका के गाउन का कपड़ा इतना ज्यादा बड़ा था कि पूरे इवेंट में कुछ असिस्टेंट इसे संभालते हुए नजर आ रहे थे।
नई दिल्ली:
हॉलीवुड में अपनी पैठ बना चुकीं भारतीय अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण न्यूयॉर्क में हुए मेट गाला 2017 के रेड कारपेट पर जलवे बिखेरती नजर आईं। प्रियंका ने यहां ट्रेंच कोर्ट फैशन कैरी करते हुए बॉलगाउन पहना, जिसके पीछे का कपड़ा काफी लंबा था। वहीं दीपिका साधारण व्हाइट स्टालिन टॉमी हिलफाहर गाउन में दिखीं।
हॉलीवुड फिल्म 'बेवॉच' की रिलीज का इंतजार कर रहीं प्रियंका की ड्रेस को कुछ लोग काफी पसंद कर रहे हैं तो वहीं ट्विटर पर इसका जमकर मजाक उड़ाया जा रहा है।
दरअसल प्रियंका के गाउन का कपड़ा इतना ज्यादा बड़ा था कि पूरे इवेंट में कुछ असिस्टेंट इसे संभालते हुए नजर आ रहे थे।
ये भी पढ़ें: 'बेवॉच' के एक्टर ड्वेन जॉनसन ने की प्रियंका चोपड़ा की तारीफ, 'देसी गर्ल' को बताया सही विकल्प
एक ट्विटर यूजर ने ट्विट किया, 'अलादीन की मैजिकल कार्पेट... या प्रियंका चोपड़ा की ड्रेस?'
Alladin's magic carpet or Priyanka Chopra's dress? pic.twitter.com/51ktg7CxXD
— Astronaut 🐒 (@TheRobustRascal) May 2, 2017
वहीं, एक ट्विटर यूजर ने फोटो में प्रियंका की ड्रेस को रोटी और पूड़ी की तरह दिखाया। साथ ही कैप्शन में लिखा, 'पूरीयंका चोपड़ा।'
PURIyanka Chopra pic.twitter.com/65A6EBnGIw
— Arun Bhallal (@dhaikilokatweet) May 2, 2017
प्रणव नाम के ट्विटर यूजर ने लिखा, 'मैंने तीसरी बार अपनी चाय से मलाई हटाई..लेकिन अब यह मेरे हाथ के बाहर है।'
ये भी पढ़ें: बॉक्स ऑफिस पर जारी है 'बाहुबली 2' का धमाल, चार दिनों में कमाए 650 करोड़
This is the 3rd time I'm removing malai from my chai and it's getting out of hand now. pic.twitter.com/kdeVf151Fj
— Pranav (@pranavsapra) May 2, 2017
एक और ट्विटर यूजर ने आमिर खान की फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'क्या आप हमेशा सोचते थे कि आखिर मिस्टर परफेक्शनिस्ट ने गजनी फिल्म का गाना गुजारिश कहां शूट किया था? मैं भी यही सोचता हूं।'
Have you guys always wondered where Mr. Perfectionist Aamir Khan shot the Guzarish song for Ghajini?
— Akshar (@AksharPathak) May 2, 2017
Me too. pic.twitter.com/r0Wc5J5ejQ
एक ट्विटर यूजर ने फोटो शेयर की, जिसमें प्रियंका चोपड़ा शहर के ऊपर खड़ी हैं और उनका गाउन लोगों को धूप से बचा रहा है।
ये भी पढ़ें: अक्षय कुमार ने महाराष्ट्र सरकार से टेलीफोन बूथ जैसे छोटे-छोटे शौचालय बनाने का किया अनुरोध
Stop trolling Priyanka, she is protecting people from heat pic.twitter.com/aVwlA2DzsZ
— Humor Silly (@Humor_Silly) May 2, 2017
प्रियंका ने शेयर किया ये वीडियो:
On the first Monday of May... #metgala2017 @ralphlauren
A post shared by Priyanka Chopra (@priyankachopra) on May 2, 2017 at 2:56am PDT
कार्यक्रम में ह्यू जैकमैन, र्फेल विलियम्स, मैट डैमन, जेनिफर लोपेज, ब्लैक लिवली, रयान रेनॉल्ड्स, सेलिना गोमेज, केंडल जेनर, कायली जेनर, गिसेल बंडचेन, टॉम ब्रेडी और सोफी टर्नर जैसे सितारे अलग-अलग अंदाज में दिखे।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Aaj Ka Panchang 29 March 2024: क्या है 29 मार्च 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल का समय
-
Good Friday 2024: क्यों मनाया जाता है गुड फ्राइडे, जानें प्रभु यीशु के बलिदान की कहानी
-
Vastu Tips for Car Parking: वास्तु के अनुसार इस दिशा में करें कार पार्क, किस्मत बदलते नहीं लगेगा देर
-
Importance of Aachman: हिन्दु धर्म में आचमन का क्या मतलब है? जानें इसके महत्व, विधि और लाभ