मॉम करीना कपूर ने बताया, तैमूर अली खान ऐसे मनाएंगे पहला बर्थडे
तैमूर बॉलीवुड के ऐसे स्टार किड हैं, जो हमेशा सुर्खियो में रहते हैं। उनकी कोई भी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है।
मुंबई:
सैफ अली खान और करीना कपूर के नन्हे साहबजादे तैमूर अली खान 20 दिसंबर को अपना पहला जन्मदिन मनाएंगे। कपूर खानदान के लिए यह काफी खास पल होगा। ऐसे में करीना ने बताया कि कैसे वह बेटे तैमूर का बर्थडे मनाएंगी।
करीना ने हाल ही में बताया था कि तैमूर का बर्थडे बेहद साधारण अंदाज में मनाएंगे। बॉलीवुड के 'बेबो' ने कहा, 'यह उसका पहला जन्मदिन है, इसलिए निजी फंक्शन होगा। वह अपनी फैमिली के साथ समय बिताएगा।'
ग्रैंड पैरेंट्स के साथ समय बिताएंगे तैमूर
37 साल की एक्ट्रेस ने बताया कि बॉलीवुड की बड़ी पार्टियों के जैसे बर्थडे सेलिब्रेट नहीं किया जाएगा। इसमें सिर्फ परिवार के सदस्य शामिल होंगे। तैमूर अपने ग्रैंड पैरेंट्स के साथ ज्यादा समय बिताएगा।
ये भी पढ़ें: सनी लियोनी ने सांप से डराने वाले शख्स से ऐसे लिया बदला, वीडियो वायरल
चिल्ड्रेन्स डे पर मिला खास गिफ्ट
तैमूर बॉलीवुड के ऐसे स्टार किड हैं, जो हमेशा सुर्खियो में रहते हैं। उनकी कोई भी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है। 14 नवंबर को चिल्ड्रेन्स डे पर सैफ ने तैमूर को 1.30 करोड़ की गाड़ी गिफ्ट की थी।
नाम को लेकर खूब हुई थी बहस
गौरतलब है कि पिछले साल 20 दिसंबर को सैफ की पत्नी करीना कपूर ने बेटे को जन्म दिया और उसका नाम तैमूर अली खान पटौदी बताया था। इसके बाद सोशल मीडिया पर 'तैमूर' नाम को लेकर बहस होने लगी।
सैफ को देनी पड़ी थी सफाई
लोगों ने 'तैमूर' नाम की तुलना तुर्की शासक से की थी, लेकिन सैफ ने एक बयान में कहा कि उनके बेटे का नाम शासक के नाम पर नहीं रखा गया है। वह तैमूर लंग था और बेटे का नाम तैमूर है, जिसका मतलब लोहा होता है।
ये भी पढ़ें: Bigg Boss 11: पुनीश और आकाश के झगड़े ने घर में मचाया तहलका, देखें वीडियो
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Alia Bhatt Daughter: मां आलिया से बढ़कर राहा से प्यार करती हैं शाहीन भट्ट, मासी की गोद में आईं नजर
-
Viral Videos: आलिया-रणबीर से लेकर ऋतिक-सबा तक, स्टार स्टडेड डिनर में शामिल हुए ये सितारे
-
Bipasha Basu-Karan Singh Grover: शादी के 8 साल बाद भी एक-दूजे को बेहद चाहते हैं बिपाशा और करण, इंस्टा पर दिया प्यार का सबूत
धर्म-कर्म
-
Maa Laxmi Shubh Sanket: अगर आपको मिलते हैं ये 6 संकेत तो समझें मां लक्ष्मी का होने वाला है आगमन
-
Premanand Ji Maharaj : प्रेमानंद जी महाराज के इन विचारों से जीवन में आएगा बदलाव, मिलेगी कामयाबी
-
Aaj Ka Panchang 29 April 2024: क्या है 29 अप्रैल 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल का समय
-
Arthik Weekly Rashifal: इस हफ्ते इन राशियों पर मां लक्ष्मी रहेंगी मेहरबान, खूब कमाएंगे पैसा