logo-image

शाहरुख खान की 'जीरो' में आखिरी बार सिल्वर स्क्रीन पर नजर आएंगी श्रीदेवी

बीते शनिवार (24 फरवरी) को दुबई में हार्ट अटैक की वजह से श्रीदेवी का निधन हो गया।

Updated on: 26 Feb 2018, 10:40 AM

मुंबई:

श्रीदेवी की आखिरी फिल्म 'मॉम' साल 2017 में रिलीज हुई थी। इसमें उन्होंने लीड रोल निभाया था, लेकिन इस साल के दिसंबर महीने में भी आप उन्हें सिल्वर स्क्रीन पर देख सकते हैं।

दरअसल शाहरुख खान की फिल्म 'जीरो' 21 दिसंबर 2018 में रिलीज होगी, जिसमें श्रीदेवी ने कैमियो रोल प्ले किया है। उन्होंने कुछ दिनों पहले ही शूटिंग खत्म की थी। ऐसे में इस फिल्म में वह आखिरी बार बड़े पर्दे पर नजर आएंगी।

'जीरो' में शाहरुख खान एक बौने का किरदार निभा रहे हैं। इसमें उनके अलावा अनुष्का शर्मा और कैटरीना कैफ भी अहम किरदार निभाएंगे।

ये भी पढ़ें: मौत से पहले पति बोनी के साथ डिनर डेट पर जाने वाली थीं श्रीदेवी!

यह आनंद एल राय की फिल्म है। 'रेड चिली इंटरटेनमेंट' और 'कलर यलो प्रोडक्शन' द्वारा संयुक्त रूप से बनाई जा रही इस फिल्म की निर्देशक गौरी खान हैं।

गौरतलब है कि बीते शनिवार (24 फरवरी) को दुबई में हार्ट अटैक की वजह से श्रीदेवी का निधन हो गया। वह 54 साल की थीं। पूरी फैमिली के साथ वह बॉलीवुड एक्टर और भतीजे मोहित मारवाह की शादी में शामिल होने के लिए दुबई गई थीं।

यहां देखें फिल्म का टीजर: